Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather News: लखनऊ में टूटा 29 साल का रिकॉर्ड, दिन का पारा 45 पार; यूपी के इन शहरों में आज बार‍िश के आसार

लखनऊ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह की गर्मी पर ध्यान दें तो लोगों के दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान दूसरी बार उच्चतम स्तर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले यहां 29 मई 1982 को न्यूनतम पारा 34.4 रिकॉर्ड किया गया था।

By Vikash Mishra Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 31 May 2024 08:22 AM (IST)
Hero Image
गर्मी से लोगों के दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में गुरुवार की गर्मी ने 29 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 31 मई 1995 में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह की गर्मी पर ध्यान दें तो लोगों के दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है।

लखनऊ में न्यूनतम तापमान दूसरी बार उच्चतम स्तर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले यहां 29 मई 1982 को न्यूनतम पारा 34.4 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, बुलंदशहर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लखनऊ में शुक्रवार को भी गर्मी का तल्ख तेवर जारी रहेगा।

लखनऊ में आज से बारिश के आसार

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। शनिवार से अयोध्या मंडल और लखनऊ आसपास जिलों में भी बादलों की आवाजाही के साथ बरसात के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बूंदाबांदी का असर तीन जून तक रहेगा।

बारिश वाले इलाकों में अधिकतम तापमान तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रात का पार भी कम होगा। हालांकि, चार जून से फिर गर्मी और उमस बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजधानी सहित पश्चिम के ज्यादातर जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में सबसे गर्म रही रात

झांसी-   34.4 डिग्री सेल्सियस

आगरा-     33 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज-  34.2 डिग्री सेल्सियस

कानपुर-    33.8 डिग्री सेल्सियस

वाराणसी- 32.8 डिग्री सेल्सियस

फतेहगढ़-   32.2 डिग्री सेल्सियस

मुरादाबाद-  32.2 डिग्री सेल्सियस

बहराइच-   32 डिग्री सेल्सियस

लखीमपुर-  32 डिग्री सेल्सियस

हरदोई-     32 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: आगरा-गोरखपुर में बारिश ने किया सूरज के तेवर को ठंडा, प्रयागराज में प्रचंड गर्मी से त्राहि-त्राहि, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: UPPCL: भीषण गर्मी में ब‍िजली की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी, पिछले साल से 40 प्रतिशत बढ़ी मांग