Move to Jagran APP

Weather Report of Lucknow: पहाड़ों पर बारिश के बन रहे आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल गर्म हवा से राज्य के अधिकतर इलाकों में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। लखनऊ का बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया।

By Rafiya NazEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 08:08 PM (IST)
पहाड़ों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में लखनऊ की हवाओं में नमी बढ़ेगी।

लखनऊ, जेएनएन। पहाड़ों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल गर्म हवा से राज्य के अधिकतर इलाकों में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पाकिस्तान से सटे इलाकों में पश्‍च‍िमी वि‍क्षोभ बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ों पर दबाव की स्थिति है। लिहाजा, वहां पांच-छह दि‍नों में बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसा हुआ तो मैदानी इलाके में भी ठंड बढ़ेगी। वहीं अभी हवा गर्म है। लिहाजा, राज्य के ज्यादतर जनपदों का अधिकतम व न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। लखनऊ का बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। यूपी में अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा।

लखनऊ की हवा की सेहत खराब

लखनऊ में हवा की सेहत खराब बनी हुई है। बुधवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 382 रहा। वहीं सर्वाधिक धारूहेरा का एक्यूआइ 440, गाजियाबाद का एक्यूआइ 418, फरीदाबाद का एक्यू 395, बुलंदशहर का एक्यूआइ 414, आगरा का एक्यूआइ 400, ग्रेटर नोएडा का 404, नोएडा का 294 एक्यूआइ दर्ज किया गया। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.