Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: तेजी से बदलेगा मौसम, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें कैसे रहेंगे आने वाले दो दिन

UP Weather News In Hindi शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बस्ती में 36.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों में तापमान 35 डिग्री से कम पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दर्ज हुई। सबसे कम तापमान मेरठ में 22.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

By Ramanshi MishraEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sat, 16 Sep 2023 07:22 AM (IST)
Hero Image
UP Weather News: पश्चिमी जिलों में आज हो सकती है मूसलधार, सप्ताह भर बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, जागरण संवाददाता। दिनभर बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में निकलती धूप से प्रदेश घर के कई हिस्सों में उमस भरा मौसम रहा। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार के बाद सप्ताह भर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी के ही आसार जताए हैं।

दो दिनों तक बारिश के आसार

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा का कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के ऊपर है। इसके चलते अगले दो दिनों तक बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार के बाद से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ हो जाएगा। कुछ समय के लिए बदली के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी हवाओं के चलते सप्ताह भर तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट; पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

तापमान में भी नहीं होगी बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ रिमझिम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Bareilly SDM Office में मुर्गा बने युवक की फोटो वायरल, डीएम तक पहुंचा मामला; अधिकारी पर लिया गया एक्शन

पश्चिमी यूपी में बारिश ने मौसम किया खुशनुमा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था। आगरा में शनिवार को बादल और सूरज की लुकाछिपी से सुबह की शुरुआत हुयी है। हवा में ठंडक का अहसास हो रहा है। वहीं मेरठ और आसपास के जिलों में भी आज से दो दिनों तक हल्की या तेज बारिश की संभावनाएं हैं।