Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: उमस करेगी बेहाल या बादल देंगे राहत, कैसा रहेगा आज यूपी में मौमस का हाल! पढ़ें ताजा अपडेट

Weather Update Uttar Pradesh Today मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून कमजोर पड़ना शुरू होगा लेकिन कब तक विदाई होगी यह कहना अभी मुश्किल है। प्रदेशभर में अभी तक अच्छी बारिश हुई है। अभी यूपी के कुछ जिलों मेरठ मुजफ्फरनगर शामली बिजनौर में बादल छाए रहने की संभावनाएं हैं। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 23 Sep 2024 09:01 AM (IST)
Hero Image
Weather Update: मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: यूपी में मानसून की रफ्तार कम हो गई है। पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश नहीं होने से तापमान चढ़ने लगा है। गर्मी और उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून की अभी विदाई नहीं हुई है। कुछ कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। अभी ये तय नहीं है कि मानसून यूपी से कब विदा होगा। उत्तर प्रदेश में आज कुछ जिलों में बादल रहने की संभावनाएं हैं।

शुष्क रहा है मौमस

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के दोनों संभाग में मौसम शुष्क रहा है। शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई थी। आगरा मंडल में इसका असर देखने को मिला था। रात के तापमान में गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी और आगरा के साथ मेरठ मंडल में सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये है आज का पूर्वानुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले, मेरठ,शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावनाए है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावनाए है। उसके बाद धीरे−धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है। 

अमेठी का मौसम

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार सोमवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: मानसून ने दिया लौटने का संकेत, बिहार में बाढ़ के बीच बजी खतरे की घंटी! पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, 8 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावानी; लोगों से सावधान रहने की अपील

अयोध्या का मौसम

सोमवार को आसमान साफ रहेगा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा।

रायबरेली का आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य रहेगा। रविवार को दिनभर धूप से उमस भरी गर्मी रही। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सुल्तानपुर का मौसम का हाल

रविवार को जिले का तापमान अधिकतम 33.5 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम -85 न्यूनतम-58 आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है।

मथुरा का मौसम

सितंबर 25-26 वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।