Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather News: मौसम विभाग का यूपी के 45 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, यहां घना कोहरा छाने की चेतावनी, पढ़ें आज की ताजा अपडेट

UP Weather Update News पारा लुढ़का न्यूनतम तापमान3.5। बर्फीली हवाओं के कारण नहीं मिली गलन से राहत। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में बुधवार और गुरुवार को शीत दिन का अलर्ट जारी किया गया है। 35 जिलों में घने कोहरे का पूर्वानुमान है। शीतलहर का दौर समाप्त होने के बाद अच्छी धूप खिलने का अनुमान है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 24 Jan 2024 07:22 AM (IST)
Hero Image
UP Weather: शीतलहर के कारण आमजन परेशान हैं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट से गलन बढ़ गई है। मंगलवार को धूप तो निकली, लेकिन बर्फीली हवा की वजह से खास असर नहीं रहा। मेरठ में सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान रिकार्ड 1.5 तक पहुंच गया।

वहीं, कानपुर शहर और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ में भी ठंड से लोग ठिठुरे। राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, दिन का तापमान करीब वृद्धि के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिक ठंड और घना कोहरा

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अधिक ठंड और घना कोहरा की चेतावनी वाले जिलों में लखनऊ का भी नाम है। राजधानी भी अगले दो दिन भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में रहेगी। शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। शीतलहर का दौर समाप्त होने और धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी।

Read Also:'इसे कहते हैं मोदी की गारंटी', Karpoori Thakur को भारत रत्न मिलने पर बिहार के नेता गदगद; JDU ने नीतीश को दिया क्रेडिट

कई विमान लेट

घने कोहरे के कारण संचालन प्रभावित रहा। पांच विमान मंगलवार को निरस्त कर दिए गए। वहीं दर्जनों लेट होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे। जेद्दा से सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाला विमान एसवी 890 विमान निरस्त रहा। इसके अलावा वाराणसी से लखनऊ आने वाला 6ई-7739, मुंबई- लखनऊ विमान 6ई-2341, लखनऊ-वाराणसी 6ई-7741 और लखनऊ-मुंबई का विमान 6ई-5141 निरस्त होने के कारण यात्री परेशान रहे। वहीं ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा।

Read Also: जननायक कर्पूरी ठाकुर पर जारी होगा 100 रुपये का स्मारक सिक्का, आज PM Modi दिल्ली में कर सकते हैं सिक्के का अनावरण

25 से मेमू बनकर दौड़ेगी

अयोध्या-लखनऊ स्पेशल रेलवे 25 जनवरी से लखनऊ से अयोध्या कैंट के बीच मेमू सेवा की शुरुआत करेगा। अयोध्या-लखनऊ स्पेशल ट्रेन को मेमू में परिवर्तित कर दिया है। ट्रेन 04203 अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू स्पेशल वहां से सुबह 5:45 बजे चलकर 9:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन 04204 स्पेशल लखनऊ से शाम 5:25 बजे छूटकर रात 9:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इसके अलावा प्रयागराज संगम से अयोध्या कैंट और मनकापुर से अयोध्या कैंट के लिए भी 25 जनवरी से ही मेमू सेवा की शुरुआत करेगा।