Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: रायबरेली-अयोध्या सहित यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फसलों के लिए एडवाइजरी जारी

UP Weather News राजधानी में 24 घंटे में 109.5 मिमी रिकार्ड बारिश आज से कुछ राहत के आसार हैं। बारिश के चलते राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज दो डिग्री का ही फर्क रह सका। जहां न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ तो वहीं अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

By Ramanshi MishraEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Tue, 12 Sep 2023 06:38 AM (IST)
Hero Image
Weather Update: रायबरेली-अयोध्या सहित यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फसलों के लिए एडवाइजरी जारी

लखनऊ, जागरण संवाददाता। मानसून असल मायनों में रविवार से अपने असली रूप में नजर आया। राजधानी में रविवार की शाम 5:30 बजे से सोमवार की शाम 5:30 के बीच 109.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। यह इस वर्ष की अब तक की सर्वाधिक रिकार्ड बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह भर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

16 तक हल्की बारिश की संभावनाएं

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार से मध्य यूपी के चार जिलों के अलावा अन्य प्रदेश भर में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। 16 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों समेत तराई बेल्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में चेतावनी जारी

सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या और अंबेडकरनगर में मंगलवार को भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के लिए अलर्ट है।

तापमान में गिरावट

प्रदेश भर में हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान वाराणसी में 36 डिग्री सेल्सियस और बलिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 22.5 डिग्री और मेरठ में 22.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ समेत मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की-फुल्की बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्द हो सकता है।

फसलों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके तहत धान, मूंगफली, गन्ना, अरहर, तिल, मूंग और मौसमी सब्जियां पर भारी बारिश का असर पड़ा है। धान की खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं, जल भराव से मक्का, गन्ना, मूंगफली और अरहर समेत अन्य फसलों के उत्पादन में असर पड़ेगा। अमरूद, केला और आंवला जैसे फलों के लिए पत्ती और पूरे पौधे पर भारी बारिश का असर पड़ सकता है। इसके तहत आगे सिंचाई न करने की सलाह दी गई है।

बारिश के मानक

  • वर्षा मिलीमीटर
  • बहुत हल्की वर्षा -- बूंदाबांदी से 2.4 मिमी
  • हल्की वर्षा 2.5-15.5 मिमी
  • मध्यम वर्षा 15.6 - 64.4 मिमी
  • भारी वर्षा 64.5- 115.5 मिमी
  • बहुत भारी 115.6- 204.5 मिमी
  • अत्यधिक भारी 204.6 मिलीमीटर या उससे अधिक

बीते वर्षों में सितंबर के आंकड़े

  • वर्ष तिथि वर्षा (मिलीमीटर)
  • 2013 11 19.2
  • 2014 13 27.6
  • 2015 12 5.7
  • 2016 14 45.7
  • 2017 23 51.4
  • 2018 5 57.8
  • 2019 24 76.6
  • 2020 24 34.4
  • 2021 17 128.0
  • 2022 16 160.3
  • 2023 11 109.5
आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर