Move to Jagran APP

Weather Update: यूपी में सर्दी की दस्तक! रात के साथ दिन का तापमान गिरा, पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश के आसार

UP Weather News दिवाली से पहले यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में कमी आने लगी है। जिससे सिहरन देखने को मिल रही है। यूपी के कइ जिलों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। आगरा मेरठ बरेली मुरादाबाद बिजनौर और सहारनपुर जिलों में रात में हल्की ठंडक देखने को मिल रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 15 Oct 2024 08:47 AM (IST)
Hero Image
मौसम की खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के मौसम में पिछले 24 घंटों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्वी यूपी के कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई है। प्रदेश के झांसी मंडल में दिन का तापमान सामान्य से कम -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ मंडल में सामान्य से अधिक +1.6 डिग्री सेल्सियस से +3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज (पीबीओ) में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बरेली मंडल में रात के तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश के कानपुर मंडल में रात्रि के तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं है।अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश के आसार

मधुबन (मऊ)। मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित हो गए हैं। उन्हें बारिश होने की दशा में धान के फसल के बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में इस समय धान के फसल में बालियां लग गई है। और वह पकने की कगार पर है। तो कुछ स्थानों पर धान कटने की स्थिति में आ गया है, लेकिन मिट्टी गिली होने या रास्ता के अभाव में हार्वेस्टर खेत में नहीं जा पा रहा है। वहीं विगत तीन दिन से आसमान में बदली छाई हुई है और बारिश की संभावना नजर आ रही है। इससे किसान चिंतित हैं कि अगर बारिश हुई तो धान की पैदावार प्रभावित होने के साथ ही फसल की कटाई मंड़ाई में दिक्कत होने लगेगी।

अयोध्या के मौसम में हुआ बदलाव

अयोध्या में अब मौसम में बदलाव प्रतीत होने लगा है। रात के साथ ही दिन के तापमान में कमी आई है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन तापमान सामान्य से कम रहा। वातावरण में सिहरन का भी आभास होने लगा है। विशेष रूप से सुबह के समय लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। एसी व कूलर की आवश्यकता भी अब नहीं के बराबर है। भूतल पर रहने वालों में एसी व कूलर का उपयोग लगभग बंद कर दिया है।

विज्ञानियों का कहना है कि अब तापमान में लगातार कमी आएगी। सोमवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। अगले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, वर्षा की संभावना नहीं है, लेकिन छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

यूपी में मौसम बदल रहा है।

मसौधा, बीकापुर आदि क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी

शनिवार से ही बादलों की आवाजाही जारी है। सोमवार को मसौधा, बीकापुर आदि क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों में तापमान में और कमी आएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि माह के अंत तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।

सीताराम मिश्र ने बताया कि सूर्यदेव अब दक्षियाणन हो चुके हैं। इस कारण सूरज की किरणों की तीव्रता में कमी आएगी। दिन का समय भी कम होगा। यह शरद ऋतु के आरंभ का समय है। इस कारण तापमान में कमी आएगी। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक कम क्रमश: 31 व 21 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 66 प्रतिशत रही। 

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब से देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः Delhi Pollution: दिल्ली में ग्रेप-1 की पाबंदियां लागू, अक्टूबर में 6 दिन ज्यादा मिली साफ हवा; पढ़ें किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें