Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया उन पर...' दुकानों पर नाम लिखने के आदेश पर क्या बोलीं Priyanka Gandhi

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र की पूर्व प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने दुकानों पर नाम लिखने के आदेश पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति धर्म भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा। समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है।

By Alok Mishra Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 19 Jul 2024 09:48 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र की पूर्व प्रभारी प्रियंका वाड्रा - फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांवड़ मार्ग पर खानपान की दुकानों पर मालिक का नाम लिखे जाने के आदेश को लेकर कांग्रेस ने भी राज्य सरकार को घेरा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र की पूर्व प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा है कि ''''हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में ठेलों, खोमचों व दुकानों पर उनके मालिक के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी अादेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र व हमारी साझी विरासत पर हमला है'। कहा कि 'समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए'। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी आदेश की निंदा करते हुए इसे तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें -

UP Nameplate Controversy: '2013 के दंगों के समय सपा...', अखिलेश यादव की पोस्ट पर संजीव बालियान ने किया कटाक्ष

नया नहीं है दुकानों पर नाम लिखने का नियम, कांग्रेस सरकार ने ही बनाया था कानून; नहीं मानने पर 10 लाख तक जुर्माना