Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

थूंक लगाकर चेहरे की मसाज करने वाले को क्या सजा मिली? पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोला- रगड़ते-रगड़ते गर्म...

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि चेहरे पर मसाज करते-करते उसका हाथ गर्म हो गया था। इस लिए उसने अपने हाथ पर थूंका था। उसके बाद गलती से उसी हाथ से मसाज करने लगा। पुलिस की सख्ती पर वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा । पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

By Saurabh Shukla Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 16 Jun 2024 06:11 PM (IST)
Hero Image
थूंक लगाकर चेहरे की मसाज करने वाले को क्या सजा मिली?

जागरण संवाददाता, लखनऊ। ग्राहक के चेहरे पर थूंक लगाकर मसाज करने वाले सैलून संचालक मोहम्मद जैद को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि चेहरे पर मसाज करते-करते उसका हाथ गर्म हो गया था। इस लिए उसने अपने हाथ पर थूंका था।

उसके बाद गलती से उसी हाथ से मसाज करने लगा। पुलिस की सख्ती पर वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी कर रही है। शनिवार रात इस संबंध में उन्नाव जिले के सराय में रहने वाले पंडित आशीष कुमार ने जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

आशीष यहां पृथ्वीपुरम में एक कैंटीन में काम करते हैं। वहां पास ही मो. जैद का सैलून है। मंगलवार को वह जैद के यहां दाढ़ी बनवाने गए थे। दाढ़ी बनवाने के बाद आशीष ने जैद से चेहरे पर मसाज करने को कहा। जैद ने चेहरे पर क्रीम लगाई और मसाज करने लगे। इस दौरान जैद बार-बार अपने हाथ पर थूंकते और फिर चेहरे पर मसाज करते।

सीसी कैमरे में भी कैद हुआ सबकुछ

यह पूरा वाक्या दुकान में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गया। शनिवार रात वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। प्रसारित वीडियो देखकर आशीष ने विरोध किया तो जैद ने धमकी दी। एडीसीपी दक्षिण शशांक सिंह ने बताया कि आरोपित जैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें