Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2027 के विधानसभा चुनाव में क्या होगा? अखिलेश यादव ने अभी से कस ली कमर, पासा पलटने के लिए प्लान तैयार

यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। यूपी में जीत के बाद अखिलेश यादव अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। अखिलेश यादव में पार्टी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए सभी को अपनी भाषा ठीक रखनी है। वहीं भाजपाईयों के लिए कहा कि उनकी नींद उड़ी हुई है।

By Shobhit Srivastava Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 15 Jun 2024 12:17 PM (IST)
Hero Image
सपा प्रमुख अखिलेश यावद (फोटो - जागरण ग्राफिक्स)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए सभी को अपनी भाषा ठीक रखनी है। सभी का सम्मान करना भी सीखना होगा। हमें जनता से जुड़े रहना है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

'चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा'

सपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की ताकत बढ़ी है और नेताओं, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। भाजपा नेताओं को अब नींद नहीं आती है। सपा व आइएनडीआइए ने संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी। समाजवादी विचारधारा का संघर्ष बराबर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें - यूपी में हो जाए विधानसभा चुनाव तो…? N.D.A. से 50 सीटों पर आगे निकला I.N.D.I.A, इतना घटा भाजपा का दबदबा

इस मौके पर यश भारती सम्मानित पंडित हरिप्रसाद मिश्रा ने अखिलेश को स्वस्ति वाचन के साथ रक्षा सूत्र बांधा और उनके शतायु होने की कामना की। बैठक में मुख्य रूप से उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, विधायक शाहिद मंजूर, एमएलसी जासमीर अंसारी, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सहित कई अन्य उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें