Move to Jagran APP

Lucknow News: कार सवार BJP नेता ने की अभद्रता तो महिला ने गाड़ी से उतारकर बीच सड़क जड़े थप्‍पड़, वीड‍ियो वायरल

Woman Slapped BJP Leader In Lucknow लखनऊ में रविवार देर रात भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित एक युवक को हड़काया और अभद्रता की तो वहां मौजूद उसकी पत्‍नी ने भाजपा नेता को थप्‍पड़ जड़ द‍िया। घटना देर रात पुराने लखनऊ की बताई जा रही है। अब इस घटना का वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Mon, 18 Sep 2023 09:42 AM (IST)
Hero Image
Lucknow News: भाजपा नेता ने की अभद्रता तो मह‍िला ने जड़ा तमाचा

लखनऊ, जागरण संवाददाता। इंटरनेट मीडिया पर रविवार रात कार सवार भाजपा नेता अतुल दीक्षित का वीडियो वायरल हुआ। इसमें गाड़ी हटाने को लेकर एक महिला और कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान भाजपा नेता ने महिला और एक अन्य युवक से गाली गलौज की। विरोध पर अभद्रता करने लगे तो महिला ने उन्हें जमकर पीट दिया।

यह भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भाजपा और सपा के बीच सियासी घमासान का मुद्दा बनेंगे आजम खां

देर रात इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बायरल हो गया। इसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। वीडियो में इनोवा कार सवार भाजपा नेता अतुल दीक्षित पूर्व पार्षद हैं। कार में पार्टी का झंडा भी लगा है। वह कार में बैठे हैं गाड़ी हटाने को लेकर उनका महिला और एक युवक से विवाद हुआ। विवाद के दौरान अतुल कार से बाहर निकले दोनों पक्षों मे नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें: UP: CM योगी ने खराब प्रदर्शन करने वाले अध‍िकार‍ियों को दी सख्‍त हिदायत, कई जिलों के अफसरों पर ग‍िर सकती है गाज

दोनों का आरोप है कि अतुल दीक्षित नशे में धुत थे और उन्होंने गाली-गलौज की। युवक वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। इस पर उग्र होकर महिला ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ठाकुरगंज और चौक ने बताया कि वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है जांच की जा रही है। इस तरह की अभी कोई शिकायत नहीं आया है। वीडियो कब का है इसकी भी जानकारी नहीं है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।