Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या जारी रहेगा BJP-RLD गठबंधन? त्रिलोक त्यागी ने खोल दिए पत्ते, अब सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं रहेगी पार्टी

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अब सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी का विस्तार अन्य राज्यों में भी होगा। इसके लिए झारखंड और महाराष्ट्र में अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी का मुख्य एजेंडा अल्पसंख्यकों व किसानों की समस्याओं को दूर करना है।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 14 Sep 2024 04:16 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी और जयंद चौधरी - फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पार्टी का विस्तार करेगा। इसके लिए झारखंड व महाराष्ट्र में अक्टूबर माह में पार्टी का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिन राज्यों में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां पर पार्टी अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगी।

इसकी शुरूआत जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 12 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार कर की जा चुकी है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी का मुख्य एजेंडा अल्पसंख्यकों व किसानों की समस्याओं को दूर करना है।

इसके लिए एनडीए के सहयोगी दल के रूप में पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले दुकानों पर नाम लिखने को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों का पार्टी ने खुलकर विरोध किया था। अल्पसंख्यकों व किसानों के मुद्दों को पार्टी उठाती रहेगी।

हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे: त्रिलोक त्यागी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के साथ बात जारी है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे, चुनाव चिन्ह की लड़ाई में पड़ने की बजाय पार्टी सभी सीटों पर चुनाव जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए नेताओं की ड्यूूटी लगाई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में पार्टी ने विस्तार की योजना बनाई है। जिन राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं, वहां उम्मीदवार भी उतारने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा में इस बार नहीं, अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी भाग लेगी। झारखंड व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

ये भी पढ़ें - 

खुशखबरी! रेलवे में भी होंगे तबादले, कर्मचारियों को अपने घर के पास काम करने का मिलेगा मौका

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर