Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तर प्रदेश में बदला जाएगा सीएम? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने भूपेन्द्र चौधरी ने यूपी में सीएम बदलने की चर्चाओं का खंडन किया है। उन्होंने कहा ‘ऐसा कुछ नहीं है’। भूपेन्द्र चौधरी जयपुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बातें कहीं। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के विषय पार्टी के विचाराधीन होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में पार्टी पूरी तैयारी से मैदान में उतरने वाली है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 26 Jul 2024 07:54 PM (IST)
Hero Image
यूपी में सीएम बदलने की चर्चाओं का खंडन।

डिजिटल डेस्क, जयपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने यूपी में सीएम बदलने की चर्चाओं का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है’। भूपेन्द्र चौधरी शुक्रवार को जयपुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बातें कहीं।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के विषय पार्टी के विचाराधीन होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में पार्टी पूरी तैयारी से मैदान में उतरने वाली है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल नकारात्मक एजेंडा सेट किया है और इसी के तहत लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सबका विश्वास है। उन्होंने कहा कि भाजपा आस्था और परंपरा को लेकर आगे बढ़ रही है। वही, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जय और पराजय दोनों होती है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि हमारी कुछ कमी रही होगी, शायद हम जनता को अपनी बात समझा नहीं पाए।

यह भी पढ़ें: अब नकल करते पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना, उम्रकैद की भी सजा- यूपी लोक सेवा आयोग ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तब कहां जाएंगे, कहां मिलेगी नौकरी? CM योगी ने दे दिया जवाब