Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: विमान में महिला यात्री ने मचाया हंगामा, केबिन क्रू से किया दुर्व्यवहार; रोकने पर सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काटा

चौधरी चरण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अकाशा उड़ान से मुम्बई जा रही तन्वी ने सोमवार देर रात जमकर हंगामा किया। विरोध पर उसने सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काट लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे सरोजनी नगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक सीआईएसएफ द्वारा बोर्डिंग करने के बाद तन्वी फ्लाइट में चढ़ गई थी। उसने हंगामा शुरू कर दिया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Tue, 18 Jun 2024 06:08 AM (IST)
Hero Image
जहाज में महिला यात्री का हंगामा, सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काटा

जेएनएन, लखनऊ। चौधरी चरण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अकाशा उड़ान से मुम्बई जा रही तन्वी ने सोमवार देर रात जमकर हंगामा किया। विरोध पर उसने सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काट लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे सरोजनी नगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक सीआईएसएफ द्वारा बोर्डिंग करने के बाद तन्वी फ्लाइट में चढ़ गई थी। उसने हंगामा शुरू कर दिया। फ्लाइट के ग्रुप मेम्बरों ने उसे को ले जाने से मना कर दिया। उसे फ्लाइट के बाहर उतार दिया। तन्वी ने जब दोबारा अंदर जाने की कोशिश की तो एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारियों ने रोक लिया। इस बीच एक सुरक्षा अधिकारी से वह भीड़ गई।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही

सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काट लिया। महिला की ऐसी हरकत के बाद अधिकारी एयरलाइंस की महिला कर्मचारियों के साथ उसे स्थानीय थाने ले गए। तहरीर देकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तन्वी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद स्थिति साफ होगी। तन्वी की बहन गोमतीनगर में रहती है। उसे फोन कर बुलाया गया है। पूछताछ के बाद उसके बारे में और जानकारी हो सकेगी।