Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Yoga Day: 900 मदरसों व दरगाहों में भी मनाया जाएगा विश्व योग दिवस, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा कर रहा तैयारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा विश्व योग दिवस पर प्रदेश के 900 मदरसों और दरगाहों पर योग करवाये जाने की तैयार‍ियों में जुटा है। बता दें क‍ि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर इस बार विश्व योग दिवस पर खास तैयार‍ियां की गई हैं।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 04 Jun 2023 07:23 AM (IST)
Hero Image
World Yoga Day: प्रदेश के 900 मदरसों में होगा योग

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। World Yoga Day प्रदेश में इस बार 21 जून को विश्व योग दिवस मदरसों व दरगाहों में भी मनाया जाएगा। इसके लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है। प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के अनुसार 900 मदरसों व दरगाहों पर योग करवाए जाने की तैयारी है।

इसके लिए अल्पसंख्यक मोर्चा जनसंपर्क अभियान के तहत 400 कार्यक्रम प्रमुखों के साथ अपनी तैयारी कर रहा है। हर एक प्रमुख अपने साथ छह और लोगों को जोड़ेगा। वे लोगों के बीच जाकर उन्हें मदरसों व दरगाहों पर होने वाले योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करेंगे। विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

इसी कड़ी में मदरसों व दरगाहों में भी योग दिवस मनाया जाएगा। पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा मदरसों व दरगाहों में योग का कार्यक्रम आयोजित कराएगा। मोर्चा सूफी संवाद कार्यक्रम के तहत अपने कदम बढ़ा रहा है। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोर्चा योग दिवस को विशेष बनाने जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें