Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'यादव चला मोहन के साथ...', अखिलेश के किले में सेंध लगाने के लिए BJP का मास्टरप्लान

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए दांव को काट के लिए भाजपा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को मैदान में उतार रही है ताकि यूपी में यादव वोटर बैंक को साधा जा सके।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 26 Feb 2024 01:59 PM (IST)
Hero Image
'यादव चला मोहन के साथ...', अखिलेश के किले में सेंध लगाने के लिए BJP का मास्टरप्लान

जागरण टीम, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए दांव को काट के लिए भाजपा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को मैदान में उतार रही है, ताकि यूपी में यादव वोटर बैंक को साधा जा सके।

राजधानी लखनऊ में तीन मार्च को यादव महाकुंभ का आयोजन होगा। बिजनौर रोड पर गुड़ौरा मैदान में इसके आयोजन की तैयारी है। यादव महाकुंभ के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।

लखनऊ में लगे मोहन यादव के पोस्टर

यह दावा राजधानी में जगह-जगह लगे पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से किया जा रहा है। पोस्टर में मोहन यादव के अलावा मनीष यादव, मुख्य पक्षकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि की फोटो लगी है। पोस्टर पर नारा लिखा है, ‘श्रीराम-कृष्ण विरोधियों का छोड़ हाथ, यादव चला मोहन के साथ।’

कयास लगाए जा रहे हैं यूपी में यादव बाहुल्य लोकसभा सीटों मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, बदायूं जैसी सीटों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा कराई जा सकती है। बीजेपी इसी प्लान के बदौलत अखिलेश को पटखनी देने की तैयारी में है।

बदायूं से शिवपाल को टिकट

बता दें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अब बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर चाचा को दे दिया है। धर्मेंद्र को आजमगढ़ व कन्नौज दोनों ही लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है।

माना जा रहा है कि इनमें से किसी एक सीट पर धर्मेंद्र चुनाव लड़ सकते हैं। सपा ने पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। दो चरणों में 27 टिकट घोषित कर चुकी सपा के अब तक कुल 31 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: फूलपुर संसदीय सीट से धर्मेंद्र यादव लड़ेगे लोकसभा चुनाव? बदायूं से टिकट कटने के बाद अटकलें तेज