Move to Jagran APP

UP Weather Today: प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना कानपुर, मेरठ में हीट वेव की आशंका, यलो एलर्ट, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन किया तो वही रात में भी राहत नहीं मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। सूरज आगामी दिनों में तेवर तो दिखाएगा ही लू भी बेहाल करेगी।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Fri, 17 May 2024 07:37 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2024 07:37 AM (IST)
यूपी में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। जागरण

  डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आगरा का तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री

आगरा में सूरज के तेवरों से बेहाल जिले के नागरिकों को अब लू का प्रकोप भी झेलना होगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से सोमवार तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। सूरज भी प्रचंड ताप दिखाएगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। गुरुवार को प्रदेश के गरम शहरों में आगरा तीसरे स्थान पर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 20 मई तक दोपहर में लू चलेगी। एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने इसके चलते अलर्ट भी जारी किया है। छोटे बच्चों, वृद्ध व गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगाें के लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। मजदूराें, किसानों व धूप में देर तक काम करने वाले लोगों में निर्जलीकरण व लू लगने की संभावना है।

मई में चार बार 44 पर पहुंचा पारा

तिथि, अधिकतम तापमान

5 मई, 44.0

7 मई, 44.4

15 मई, 44.0

16 मई, 44.2

इसे भी पढ़ें- किसान के दो बीघा खेत की मिट्टी चुरा ले गए खनन माफिया, शिकायत करने पर पुलिस को भी नहीं हुआ यकीन

प्रदेश में गरम शहर

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

1- कानपुर, 45.1

2- झांसी, 44.5

3- आगरा, 44.2

बदायूं में चार दिन तक 47 डिग्री रहेगा पारा

बदायूं में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। दोपहर में स्थिति ज्यादा बिगड़ जा रही है। लू चलने के कारण घर से बाहर निकलने पर बाहर बदन झुलस रहा है। दक्षिण-पश्चिमी महासागर से चलने वाली हवाएं शांत होने से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक पारा 47 डिग्री तक बना रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचेगा। शुक्रवार और शनिवार को भी पारा 47 डिग्री से ऊपर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। आगामी सोमवार तक इसी तरह मौसम बने रहने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

पीलीभीत में हवा की गति मंद, सुबह से बढ़ने लगी उमस

पीलीभीत जिले के तराई में तापमान में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हवा की गति मंद पड़ जाने के कारण सुबह से ही वातावरण मेंं उमस बढ़ने लगी। मौसम विभाग की ओर से अभी अगले कई दिनों तक तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। गुरुवार को सुबह आसमान साफ रहा। इससे खुलकर धूप खिली। इस दौरान हवा की गति मंद रहने के कारण उमस बढ़ने लगी।

इसे भी पढ़ें- रघुराज प्रताप उर्फ राजा भइया के रुख से मुश्‍किल में भाजपा, इन सीटों पर फंस सकता है पेंच

गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

कानपुर में भीषण गर्मी के बनने लगे आसार

कानपुर में तीन दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी अब अपना भीषण रूप दिखाने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन में दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सुबह नौ बजे के बाद धूप में निकलने से बचना होगा। दिन के साथ ही अब रात का तापमान भी तेजी से बढ़ेगा।

मेरठ में कल हीट वेव की आशंका, यलो एलर्ट

मेरठ में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी से हीट वेव की स्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग ने मेरठ और आसपास के जनपदों के लिए यलो एलर्ट जारी किया गया है। 18 को हीट वेव की आशंका जताई है। हीट वेव की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान 40 या उसे अधिक साथ सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो।

इसके साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होना चाहिए। मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर में हीट वेव का प्रकोप होने का पूर्वानुमान जताया है।

वाराणसी में चुभ रही सूरज की किरणें, झुलस रही जिंदगी

वाराणसी में सूरज की तल्खी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी फिर बढ़ गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। 18 व 19 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है।

तापमान 45 डिग्री से पार होने की संभावना है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। मौसम विज्ञानी और बीएचयू जीओ फिजिक्स विभाग के पूर्व प्रोफेसर सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि गर्मी में हर दिन वृद्धि होगी। मौसम साफ रहेगा लेकिन गर्म हवा से लोगोें को परेशानी होगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.