Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP का सदस्यता अभियान देश भर में दो सितंबर से होगा शुरू, CM Yogi तीन सितंबर को लेंगे सदस्यता

भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हो रहा है। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाएंगे। इस बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को सदस्यता लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सीएम योगी को सदस्य बनाएंगे । भाजपा शनिवार को प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यशाला भी आयोजित करेगी ।

By Shobhit Srivastava Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 30 Aug 2024 07:58 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दो सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर को पार्टी की सदस्यता लेंगे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी पार्टी का सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा शनिवार 31 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यशाला भी आयोजित करेगी। पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए शिक्षक, व्यापारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, साहित्यकार, चित्रकार, सीए, कलाकार, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेगी।

भाजपा का देश भर में सदस्यता अभियान दो सितंबर से शुरू हो रहा है। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बनाएंगे। यूं तो प्रदेश में भी दो सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा किंतु मुख्यमंत्री योगी तीन सितंबर को सदस्यता लेकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

क्या बोले भूपेन्द्र सिंह चौधरी? 

वहीं, शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा के विभाग एवं प्रकोष्ठों की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क करते हुए जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ने का काम करना है। हम फिर एक बार सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही एवं सर्व समावेशी बनाने के लिए केंद्र के साथ ही प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक पदाधिकारी को व्यक्तिगत सदस्यता के साथ ही अपने निवास के बूथ की सदस्यता में भी सहभागिता करना है। साथ ही कैंप लगाकर तथा सामूहिक रूप से घर-घर जाकर अपने-अपने विभाग एवं प्रकोष्ठ की सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

हम सशक्त भाजपा-विकसित भारत के संकल्प के साथ सदस्यता अभियान में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे और विपक्ष द्वारा फैलाई गई नकारात्मकता, झूठ, भ्रम व देश एवं समाज को तोड़ने की राजनीति बेनकाब करेंगे। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, संजय राय, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह उपस्थित थे।

ये भी पढे़ं - 

'भारत का सबसे बड़ा वन कौन-सा है?', पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए ये 16 सवाल; अभ्यर्थियों का चकराया सिर