Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: योगी सरकार ने औद्योगिक विकास विभाग के पांच अधिकारि‍यों को क‍िया सस्‍पेंड, जानें क्‍यों ग‍िरी गाज?

उत्तर प्रदेश शासन ने औद्योगिक विकास विभाग के पांच अधिकारि‍यों को सस्‍पेंड कर द‍िया है। ये अधि‍कारी कई स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से नोएडा ग्रेटर नोएडा यूपीसीडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जमे थे। शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई बार पत्र भेजा गया जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

By Anand Mishra Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 20 Sep 2024 09:04 AM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कई स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपीसीडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जमे पांच अधिकारियों को शासन ने गुरुवार को निलंबित कर दिया।

इनमें कैलाशनाथ श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक यूपीसीडा, आरके शर्मा प्रबंधक सिविल नोएडा, राम आसरे गौतम वरिष्ठ प्रबंधक सिविल ग्रेटर नोएडा, गुरविंदर सिंह वरिष्ठ प्रबंधक ग्रेटर नोएडा और राजेंद्र भाटी उप महाप्रबंधक सिविल यीडा शामिल हैं। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।

ट्रांसफर के आदेश के बाद भी जमे हुए थे ये अधि‍कारी और कर्मचारी

ये अधिकारी व कर्मचारी कई स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी पिछले 25-30 वर्षों से जमे हुए थे। वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई कार्मिकों का स्थानांतरण किया गया था, लेकिन संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपने करीबी कार्मिकों को कार्यमुक्त न करके उन्हें अपने पास ही रखा गया। शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई बार पत्र भेजा गया, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

यह भी पढ़ें: IPS-PPS Transfer in UP: यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी, अब एक आइपीएस व सात पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर