Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वैदिक मंत्रोचार के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेन का हुआ स्पीड ट्रायल

आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर पूजन के बाद हुआ शुभारंभ

By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Mar 2021 12:12 AM (IST)
Hero Image
वैदिक मंत्रोचार के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेन का हुआ स्पीड ट्रायल

जागरण संवाददाता, आनंदनगर: शनिवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त पर मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने मार्ग का निरीक्षण भी किया।

आनंद नगर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त ने रेलवे के विद्युतीकरण का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर से आनंदनगर के बीच शीघ्र ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। लगभग 50 किमी रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। इलेक्ट्रिक ट्रेन का पंडित अरुण मिश्र ने विधिवत पूजन किया। रेल अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने नारियल फोड़कर ट्रेन शुभारंभ किया। उसके बाद चालक जेके शर्मा, दिलीप कुमार, असिस्टेंट राजू कुमार व गार्ड आरके यादव ट्रेन को लेकर गोरखपुर की तरफ चल दिए। डग्गामार वाहनों से बढ़ी परेशानी, विभाग बेपरवाह

जागरण संवाददाता, आनंदनगर: फरेंदा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर इन दिनों डग्गामार वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। चालक मनमाने तरीके से बीच सड़क वाहन खड़ी कर सवारी बैठाते हैं। जिससे कस्बे में जाम लग जाता है। जाम में फंसे लोग परेशान रहते हैं। लेकिन जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता। स्थिति यह है कि यहां आए दिन जाम के चलते राहगीर परेशान होते हैं। सड़क के दोनों तरफ टैक्सी चालक व ठेला लगाने वालों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर चारों तरफ से वाहनों समेत पैदल यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। सड़क किनारे एक तरफ ठेला वाले कब्जा किए रहते हैं। वहीं आटो व टैक्सी वाले सवारी बैठाते रहते हैं। इनके बेतरतीब खड़े वाहनों से लोगों को काफी असुविधा होती है। क्षेत्र के महेश खेतान, ऋषि चौरसिया, पवन कुमार, राजेश, दिनेश यादव, राजेंद्र, राहुल शर्मा, विकास, घनश्याम सहित अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन ने जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।