Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharajganj Lok Sabha Chunav Result 2024: महराजगंज में भाजपा को मिली जीत, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

पूर्वी उत्तर-प्रदेश के पिछड़े जिलों में शामिल महाराजगंज का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। महाकाव्य काल में यह क्षेत्र करपथ के नाम से जाना जाता था जो कोशल राज्य का एक अंग था। मान्यता है कि इस क्षेत्र पर राज करने वाले प्राचीनतम सम्राट इक्ष्वांकु थे जिनकी राजधानी अयोध्या थी। अवध में नवाबी शासन की स्थापना के समय तक यहां पर वास्तविक प्रभुत्व राजपूत राजाओं के हाथों में था।

By Vivek Shukla Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:35 PM (IST)
Hero Image
महराजगंज लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024। जागरण

 डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Maharajganj lok sabha chunav Result 2024: महराजगंज से छह बार सांसद बन चुके पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशी हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अब तक यहां से आठ बार लड़े हैं, जिसमें सिर्फ दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस ने विधायक वीरेन्द्र चौधरी (Virendra Chaudhary) को मैदान में उतारा है। वीरेन्द्र चौधरी अपनी बिरादरी का वोट सहेजने के साथ मुस्लिम, यादव गठजोड़ को भी जीत का आधार मानकर चल रहे हैं।

बसपा ने इस सीट पर मोहम्मद मौसमे आलम (Mausame Alam) को उतारा है। बसपा दलित मतदाताओं के साथ यदि मुस्लिम मतों में सेंध लगा गई तो कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किल बढ़ जाएगी। इस बार किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त... पल-पल की अपडेट के लिए इस खबर को रिफ्रेश करें...

महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को कड़ी टक्कर में 35451 मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई है। लोकसभा में सातवीं बार कमल खिलने पर लोगों में उत्साह है।

शाम साढ़े चार बजे तक महराजगंज लोकसभा सीट

भाजपा पंकज चौधरी-532857 (+ 32309)

कांग्रेस, वीरेंद्र चौधरी -500548 ( -32309)

24वें चक्र में पंकज चौधरी 13711 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हे 471180 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 457469मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 27188 मत मिला है।

23वें चक्र में पंकज चौधरी 13603 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 13603मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हे 451047मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 437444मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 26063मत मिला है।

21वें चक्र में पंकज चौधरी 18315मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 18315मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हे 416385मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 398070मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 24170मत मिला है।

19वें चक्र में पंकज चौधरी 17595 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 14990 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हे 376997मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 339402 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 22033 मत मिला है।

17वें चक्र में पंकज चौधरी 12325 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 12325 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हे 336170 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 323845 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 19564 मत मिला है।

14वें चक्र में घटी पंकज चौधरी की बढत, महज 6738मतों से चल रहे आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 6738मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हे 276325मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 269487मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 16271मत मिला है।

13वें चक्र में पंकज चौधरी 12003 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 12003 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हे 260457 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को248454 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 15313 मत मिला है।

दोपहर एक बजे तक महराजगंज लोकसभा सीट

भाजपा पंकज चौधरी- 231585 (+ 25102)

कांग्रेस, वीरेंद्र चौधरी - 206483 ( -25102)

नवें चक्र में पंकज चौधरी 16918 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 16918 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 184921 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को168003 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 10868मत मिला है।

आठवें चक्र में पंकज चौधरी 17556 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 17556मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 165117मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को147561मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 9528मत मिला है।

सातवें चक्र में पंकज चौधरी 15917मतों से आगे

महराजगंज: लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 15917मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 145170मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को129253मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 7968मत मिला है।

छठा चक्र में पंकज चौधरी 15230 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 15230मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 126935मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को111705मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 6623मत मिला है।

चौथे चक्र में पंकज चौधरी 8031 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 8031 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 84389 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को76358 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 4576मत मिला है।

तीसरे चक्र में पंकज चौधरी 5513 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 5513 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 62272 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 56859 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 3527 मत मिला है।

द्वितीय चक्र में पंकज चौधरी 3996 मतों से आगे

महराजगंज: लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 3996 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 41234 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 37238 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 2226 मत मिला है।

प्रथम चक्र में पंकज चौधरी 1569 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 1569 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 20201 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 18632 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 933 मत मिला है।

महराजगंज से पंकज चौधरी 548 मतों से आगे

महराजगंज लोकसभा चुनाव में अब तक की मतगणना में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 548 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7546 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 6998 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 515 मत मिला है।

कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को कलेक्टेट परिसर में महराजगंज संसदीय सीट की मतगणना शुरू हो गई है। सीसी कैमरे की निगरानी में कलेक्ट्रेट में 70 मेजों पर मतगणना की जा रही है। सुबह नौ बजे के बाद से रुझान आने की उम्मीद है। मतगणना को लेकर कलेक्ट्रेट में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी, इंडी गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी, बसपा के मो. मौसमे आलम, अभय समाज पार्टी के बृजेश, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद पटेल, निर्दल छेदी मजदूर, रामप्रीत, सुनिल मैदान में है।

एक जून को 1208589 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग इन आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर चुके हैं। इसमें 575078 पुरुष, 633502 और थर्ड जेंडर नौ मतदाताओं ने मतदान किया है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि मतगणना निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ट्रेजरी के पश्चिम हाल बरामदे में हो रही है। इसी प्रकार नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कलेक्ट्रेट के पश्चिम हाल, सिसवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ट्रेजरी का उत्तरी हाल, महराजगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कलेक्ट्रेट के पूर्वी हाल तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ट्रेजरी के पूर्वी हाल में हो रही है।

महराजगंज में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकली जा रही है। इस दौरान डीएम अनुनय झा, एसपी सोमेंद्र मीना, एडीएम डा पंकज कुमार वर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हैं।

इसे भी पढ़ें-संतकबीरनगर में रोमांचक रहा है लोकसभा चुनाव, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

महराजगंज का इतिहास

पूर्वी उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलों में शामिल महाराजगंज का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। महाकाव्य काल में यह क्षेत्र करपथ के नाम से जाना जाता था, जो कोशल राज्य का एक अंग हुआ करता था। मान्यता है कि इस क्षेत्र पर राज करने वाले प्राचीनतम सम्राट इक्ष्वांकु थे, जिनकी राजधानी अयोध्या थी। अवध में नवाबी शासन की स्थापना के समय तक यहां पर वास्तविक प्रभुत्व राजपूत राजाओं के हाथों में था।

आजादी के बाद लोकसभा में यहां का पहला प्रतिनिधित्व शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता शिब्बन लाल सक्सेना ने किया। वह संविधान सभा के सदस्य भी रहे। पंकज चौधरी भाजपा के टिकट से छह बार सांसद रहे।

इसे भी पढ़ें- डुमरियागंज लोकसभा में कांटे का है मुकाबला, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

डेमोग्राफी, विधानसभा और मुद्दे करीब 16 लाख वोटर वाले महराजगंज संसदीय क्षेत्र में कुर्मी वोटरों की संख्या करीब तीन लाख है। महराजगंज संसदीय सीट के अंतर्गत फरेंदा, नौतनवां, सिसवा, महाराजगंज और पनियरा विधान सभा क्षेत्र आते हैं। जिले की आबादी 26.8 लाख है।

यहां की औसत साक्षरता दर 52.86% है जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 63.81% और महिलाओं की साक्षरता दर 41.25% है। स्‍थानीय मुद़दों में औद्योगिक विकास और मूलभूत संसाधनों की कमी है, विकास की धीमी गति और शिक्षा और बेरोजगारी है।

महाराजगंज की खास बातें महाराजगंज, उत्तर प्रदेश लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। जिले का मुख्यालय महाराजगंज है। यह भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित है। पहले इस जगह को 'कारापथ' के नाम से जाना जाता था। यह जिला नेपाल के दक्षिण, गोरखपुर जिले के उत्तर, कुशीनगर जिले के पश्चिम सिद्धार्थ नगर के पूर्व और सन्त कबीर नगर जिले के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण स्थल है। इटहिया शिव मंदिर, लेहदा मंदिर, देवी का मंदिर लेहड़ा, महेशियन का विष्णु मंदिर, बोकरा देवी मंदिर, सोना देवी मंदिर, सोहागी बरवा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से महारगंज की दूरी 857.8 किलोमीटर है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें