Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharajganj Lok Sabha Result 2024: महराजगंज लोकसभा चुनाव में मतगणना जारी, दो बजे तक हो जाएगा आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Maharajganj Lok Sabha election Result 2024 महराजगंज से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी इंडी के वीरेंद्र चौधरी बसपा के मो. मौसमे आलम अभय समाज पार्टी के बृजेश सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद पटेल निर्दल छेदी मजदूर रामप्रीत सुनिल मैदान में है। एक जून को 1208589 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग इन आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर चुके हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:26 AM (IST)
Hero Image
महराजगंज कलेक्ट परिसर में शुरू हुई मतगणना। जागरण

जागरण संवाददाता, महराजगंज। Maharajganj lok sabha chunav Result 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को कलेक्टेट परिसर में महराजगंज संसदीय सीट की मतगणना शुरू हो गई है। सीसी कैमरे की निगरानी में कलेक्ट्रेट में 70 मेजों पर मतगणना की जा रही है। सुबह नौ बजे के बाद से रुझान आने की उम्मीद है। मतगणना को लेकर कलेक्ट्रेट में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी, इंडी गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी, बसपा के मो. मौसमे आलम, अभय समाज पार्टी के बृजेश, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद पटेल, निर्दल छेदी मजदूर, रामप्रीत, सुनिल मैदान में है।

इसे भी पढ़ें-बांसगांव लोकसभा में कमलेश पासवान को हरा पाएंगे सदल प्रसाद? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

एक जून को 1208589 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग इन आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर चुके हैं। इसमें 575078 पुरुष, 633502 और थर्ड जेंडर नौ मतदाताओं ने मतदान किया है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि मतगणना निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ट्रेजरी के पश्चिम हाल बरामदे में हो रही है। इसी प्रकार नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कलेक्ट्रेट के पश्चिम हाल, सिसवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ट्रेजरी का उत्तरी हाल, महराजगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कलेक्ट्रेट के पूर्वी हाल तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ट्रेजरी के पूर्वी हाल में हो रही है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में रवि किशन की राह में काजल निषाद की साइकिल खड़ी, यहां पढ़‍िए कौन मार रहा बाजी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें