Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mohanlalganj Lok Sabha Seat Result: सपा प्रत्‍याशी आरके चौधरी बने विजेता, केंद्रीय राज्‍य मंत्री को किया पराजित

Mohanlalganj Lok Sabha Seat की तस्वीर अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर मोहनलालगंज से जीत की हैट ट्रिक बनाने के लिए मैदान में हैं। बसपा ने राजेश कुमार (BSP Rajesh Kumar) तो महागठबंधन से सपा उम्मीदवार आरके चौधरी ( RK Chaudhary) हैं। शुरुआती रुझानों में मोहनलालगंज सीट पर समाजवादी पार्टी के आरके चौधरी एकतरफा अंदाज में आगे चल रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Priyanka Joshi Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:43 PM (IST)
Hero Image
Mohanlalganj lok sabha chunav Result 2024: सपा प्रत्‍याशी आरके चौधरी बने विजेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mohanlalganj Lok Sabha Seat की तस्वीर साफ हो गई है। मोहनलालगंज लोकसभा सीट के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आरके चौधरी अपना चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर को पराजित किया है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishor BJP) मोहनलालगंज (Mohanlalganj Lok Sabha Chunav Result 2024) से जीत की हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में थे। बसपा ने राजेश कुमार (BSP Rajesh Kumar) तो महागठबंधन से सपा उम्मीदवार आरके चौधरी (SP RK Chaudhary) हैं। 

मोहनलालगंज सीट पर सपा ने बनाया रिकॉर्ड

मोहनलालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर सबसे अधिक बार जीत दर्ज करने में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के बराबर खड़ी हो गई है। भाजपा इस रिकार्ड को बनाने से चूक गई। साथ ही पहले तीन चुनावों की एकमात्र हैट-ट्रिक के बाद अब तक कोई पार्टी लगातार तीन बार इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

कौशल किशोर की हैट-ट्रिक की मिथ्या भी चुनाव में टूट गया। अब सपा के सामने मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर अपने वापस पाए जनाधार को बनाए रखना है।

सन 1962 में बनी मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर लगातार तीन चुनाव कांग्रेस की गंगा देवी ने जीते थे। इसके बाद इमरजेंसी लगाने के कारण गंगा देवी को 1977 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 1980 और फिर इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 की लहर में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

इसके बाद कांग्रेस कभी इस सीट से नहीं जीत सकी। सन 1991 और 1996 में भाजपा ने दो बार लगातार जीत दर्ज की। सपा ने सन 1998 , 1999, 2004 और 2009 में लगातार चार बार मोहनलालगंज सीट को जीता था। सन 2014 और 2019 में भाजपा के कौशल किशोर ने लगातार दो बार जीत दर्ज कर दी।

ऐसे में सपा और भाजपा के बीच चार-चार बार जीत दर्ज करने का बराबर का रिकार्ड था। इसे 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतकर सपा भाजपा से आगे निकल गई है।

कांग्रेस का ऐसे मिला साथ

सपा को कांग्रेस के साथ गठबंधन का फायदा भी मिला। वोटों का बिखराव रूका साथ ही सपा को पहली बार यहां 48.46 प्रतिशत वोट मिले हैं। बसपा के साथ गठबंधन करके सपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 42.52 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस को 4.73 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें