Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत-नेपाल सीमा पर तारबाड़ लगाने का विरोध करेगी नेपाली कांग्रेस', महाराजगंज में बोले पूर्व नेपाली PM देउबा

पूर्व प्रधानमंत्री देउबा ने महराजगंज सीमा से सटे नवलपरासी जिले के महेशपुर में पूर्व सांसद स्व. पृथ्वीराज कंडेल की मूर्ति अनावरण व बस पार्क के लोकार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संविधान में मधेशियों की उपेक्षा किसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारत-नेपाल के बीच रोटी- बेटी का रिश्ता है। इसमें दरार पैदा करने वाले मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:35 PM (IST)
Hero Image
महाराजगंज में पूर्व नेपाली PM देउबा ने सीमा पर तारबाड़ लगाने का किया विरोध

जागरण संवाददाता, ठूठीबारी। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री व नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने कहा कि तराई क्षेत्र की संप्रभुता, सुरक्षा व अधिकारों के प्रति नेपाली कांग्रेस पार्टी सदैव तत्पर है। नेकपा एमाले के सांसदों द्वारा सदन में भारत-नेपाल सीमा पर तारबाड़ लगाने की मांग का उनकी पार्टी द्वारा कड़ा विरोध किया गया है। इस प्रस्ताव को सदन में किसी भी सूरत में पास नहीं होने दिया जाएगा। 

पूर्व नेपाली पीएम महाराजगंज में संबोधित की सभा

भारत-नेपाल के बीच रोटी- बेटी का रिश्ता है। इसमें दरार पैदा करने वाले मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा।संविधान में मधेशियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री देउबा महराजगंज सीमा से सटे नवलपरासी जिले के महेशपुर में पूर्व सांसद स्व. पृथ्वीराज कंडेल की मूर्ति अनावरण व बस पार्क के लोकार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महेशपुर में बड़ी भंसार स्थापित होने के बाद से भारत- नेपाल का व्यापार तेजी से बढ़ा है। आवागमन की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बस पार्क का निर्माण कराया गया है। जहां से लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

ये लोग रहे उपस्थित

नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र राज कंडेल, सांसद विनोद चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हृदेश त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद जायसवाल ,रामबचन यादव, पूर्व सांसद विक्रम खनाल, पूर्व मंत्री ध्रुव बहादुर चौधरी, देव कारण कलवार, बैजनाथ जायसवाल, चीनक कुर्मी, भविश्वर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष शम्भू लाल श्रेष्ठ, सुखारी लालचौधरी, बैजू प्रसाद गुप्ता, धनपति यादव, विमला आर्याल, फातिमा अंसारी, सीडीओ स्किम श्रेष्ठ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में चार लाख से अधिक किसानों को मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, आज जारी होगी 17वीं किश्त