Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गड़ौरा चीनी मिल में शुरू हुई रिपेयरिग, मिल चलने के बढ़े आसार

मिल प्रबंधन ने कहा गन्ना आवंटन होते ही चलेगी मिल

By JagranEdited By: Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:36 PM (IST)
Hero Image
गड़ौरा चीनी मिल में शुरू हुई रिपेयरिग, मिल चलने के बढ़े आसार

महराजगंज: गन्ने के अभाव में लगातार दो वर्षों से बंद जेएचवी चीनी मिल गड़ौरा में स्थाई कर्मचारियों को बुलाकर रिपेयरिग शुरू करा दिया गया है, जिससे मिल चलने के आसार नजर आने लगे हैं। चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना डीडी पांडेय ने बताया कि सत्र शुरू होने का समय आ चुका है। जिससे अब प्रबंधन स्तर से तैयारी शुरू की गई है। क्षेत्र के स्थाई कर्मचारियों को बुलाकर रिपेयरिग कराया जा रहा है। जैसे ही शासन से मिल को गन्ना आवंटन हो जाता है। वैसे ही चीनी मिल पेराई शुरू कर देगी। इसके लिए मिल प्रबंधन की तरफ से कर्मचारी गांव में कैंप लगाकर नई प्रजाति का गन्ना बोने के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके पहले गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया बकाया था। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश यादव ने बताया कि गन्ना आवंटन नहीं हुआ है। शासन का आदेश जैसा होगा, उसी अनुसार चीनी मिल को निर्देश दिया जाएगा। पिछले वर्ष बकाये में नहीं चल सकी थी मिल

जेएचवी चीनी मिल वर्ष 2017 की पेराई करने के बाद से ही बंद पड़ा है। जिससे यहां के किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।तमाम कोशिशों के बाद भी मिल प्रबंधन ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं सका था। जिसके कारण पिछले वर्ष भी मिल नही चल पाया। शासन ने चीनी मिल को हुए गन्ना आवंटन को दूसरे चीनी मिलों को आवंटित कर दिया। उसके बाद लगातार लगातार दो वर्षों से चीनी मिल बंद पड़ा हुआ है। लेकिन अभी भी चीनी मिल को गन्ना आवंटन नहीं हुआ है।

यह विडियो भी देखें