Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महराजगंज की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव, बसपा के इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन; सदस्यता लेने के बाद BJP के लिए कही ये बात

पूर्व विधायक अमनमणि 2012 के विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह नौतनवा विधानसभा से निर्दल विधायक चुने गए थे। 2022 के चुनाव में इन्होंने बसपा के टिकट पर भाग्य आजमाया लेकिन इन्हें पराजय मिली। बीते नगर निकाय चुनाव के समय पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।

By Santosh Singh Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 09 Mar 2024 10:06 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस में शामिल हुआ बसपा का ये नेता

जागरण संवाददाता, महराजगंज। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र व नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय पर पूर्व विधायक को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

पूर्व विधायक के विरुद्ध पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज है। उनके पिता पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी भी कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजायाफ्ता रह चुके हैं। हाल ही में उम्र व आचरण को देखते हुए जेल से अमर मणि व उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई हुई है।

पूर्व विधायक अमनमणि 2012 के विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह नौतनवा विधानसभा से निर्दल विधायक चुने गए थे। 2022 के चुनाव में इन्होंने बसपा के टिकट पर भाग्य आजमाया, लेकिन इन्हें पराजय मिली।

बसपा से कर दिया गया था निष्कासित

बीते नगर निकाय चुनाव के समय पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। उसके बाद से बिना किसी पार्टी से जुड़े वह विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे। पूर्व विधायक के पिता अमरमणि त्रिपाठी भी नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं।

उन्होंने 1989,1996, 2002 व 2007 में विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा के पूंजीवाद व तानाशाह सरकार के विरुद्ध सिर्फ कांग्रेस ही लड़ सकती है। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी जो निर्णय लेगी उसका सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Gorakhpur News: गोरखपुर में सपा पार्षद से बोला कर्मचारी...काट कर फेंक देंगे, पता नहीं चलेगा