Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: ग्राम प्रधान कर रहा था अवैध खनन, पुलिस ने छापा मार कर दी कार्रवाई; आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Kanpur News महाराजपुर में गंगा किनारे उमरना गांव में सोमवार रात पुलिस की छापामारी में अवैध खनन पकड़ा गया है। मथुराखेड़ा ग्राम प्रधान राघवेंद्र उर्फ पिंटू सिंह अवैध खनन करा रहा था।पुलिस को देख खनन में लगे लोग मौके से भाग निकले। दो ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी भरी पुलिस ने पकड़ी हैं। दोनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 11 Jun 2024 03:55 PM (IST)
Hero Image
ग्राम प्रधान कर रहा था अवैध खनन, पुलिस ने छापा मार कर दी कार्रवाई; आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, महाराजपुर। महाराजपुर में गंगा किनारे उमरना गांव में सोमवार रात पुलिस की छापामारी में अवैध खनन पकड़ा गया है। मथुराखेड़ा ग्राम प्रधान राघवेंद्र उर्फ पिंटू सिंह अवैध खनन करा रहा था।पुलिस को देख खनन में लगे लोग मौके से भाग निकले। दो ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी भरी पुलिस ने पकड़ी हैं। दोनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। दारोगा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

महाराजपुर के गंगा किनारे गांवों में अवैध खनन लंबे समय से बदस्तूर जारी है। सोमवार को गंगा किनारे उमरना गांव के नजदीक अवैध खनन कराया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापामारी की तो वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखते ही अवैध खनन में लगे लोग बुलडोजर व गाड़ियां लेकर भागने लगे। दो ट्रैक्टर-ट्राली चालक छोड़कर फरार हो गए।पुलिस की जांच में पता चला कि पड़ोसी गांव मथुराखेड़ा का ग्राम प्रधान राजापुर निवासी राघवेंद्र उर्फ पिंटू यादव अवैध खनन करा रहा था।

पुलिस ने प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इंस्पेक्टर महाराजपुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय दारोगा हरविंदर सिंह की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया गया है।अवैध खनन की रिपोर्ट खान अधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

इनके नाम दर्ज हुआ मुकदमा

राजापुर निवासी राघवेंद्र उर्फ पिंटू यादव, गुड्डू यादव, छोटू यादव आरोपित हैं।साथ में उमरना निवासी ऋषभ यादव व बलबीर हैं।भदासा के रहने वाले पवन व शिवभोला और राजेंद्र निगम भी मुकदमे में नामजद हैं।राजेंद्र का पता अज्ञात है।