Move to Jagran APP

बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू को य

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 05:17 PM (IST)
बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने स्टाल सजाए जिसमें बिक्री भी की गई।

मुख्य अतिथि मौला बक्स, जगत वर्मा अध्यापक, देशराज कुशवाहा, तनवीर शहजादे अध्यापक, राजू सोनी, हल्लू कुशवाहा, सिद्ध नारायण अग्रवाल प्रधानाचार्य मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सिद्ध नारायण अग्रवाल प्रधानाचार्य ने कहा कि बाल दिवस के माध्यम से छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास है। इस मौके पर बच्चों ने स्कूल में खाने पीने की वस्तुओं के स्टाल लगाए। बच्चों ने इसमें खरीदारी की। स्कूल को भव्य तरीके से सजाया गया था।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.