Move to Jagran APP

इंटर परीक्षा में UP टापर रहे महोबा के शुभ चपरा को CM करेंगे सम्मानित, लोक भवन लखनऊ में 13 जून को होगा समारोह

महोबा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टाप रहे महोबा के शुभ चपरा को मुख्यमंत्री की ओर से 13 जून को सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर टाप करने वाले मेधावियों को उसी दिन जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: riya.pandeyUpdated: Sat, 10 Jun 2023 06:29 PM (IST)
Hero Image
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टापर रहे महोबा के शुभ चपरा को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

महोबा, जागरण टीम: इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टाप रहे महोबा के शुभ चपरा को मुख्यमंत्री की ओर से 13 जून को सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर टाप करने वाले मेधावियों को उसी दिन जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से छात्र को एक लाख रुपये की चेक भी प्रदान की जाएगी।

शुभ चपरा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.80% अंक पाया

जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र शुभ चपरा ने प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि 13 जून को मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023 के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह लोक भवन लखनऊ में किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।