Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दो युवकों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, सोते समय घर से खींच कर ले गए, खंडहरनुमा मकान में अचेत मिली पीड़िता

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने रात में छत पर सोते समय पीड़िता को खींच कर ले गए थे। सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश की तो पीड़िता खंडहरनुमा मकान में अचेत मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 23 Jul 2024 02:00 AM (IST)
Hero Image
किशोरी को खंडहर में ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, महोबा। छत पर सोते समय किशोरी को दो युवक अगवा करके खंडहर में ले गए और यहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह परिजनों ने किशोरी को गायब देखा तो उसकी तलाश शुरू की। घटनास्थल में जाकर देखा तो किशोरी अचेत पड़ी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

यह है पूरा मामला

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम की है। यहां की निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार की रात्रि छत पर सो रही थी। तभी गांव के ही देवसिंह व सोनू राजपूत बगल वाले मकान से चढ़कर किशोरी का मुंह दबाकर अपने साथ उसे खंडहर में ले गए। 

सुबह करीब पांच बजे जब किशोरी गायब मिली तो उसकी खोजबीन की गई। तलाशते हुए परिजन देवसिंह के पुराने खंडहरनुमा मकान पर पहुंचे। देवसिंह ने तमंचा दिखाकर उन्हें अंदर जाने से रोका, लेकिन ग्रामीण अंदर गए तो देखा कि किशोरी अचेत पड़ी थी। 

किशोरी ने घटना की सारी जानकारी दी तो दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने सोनू को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। सीओ सिटी दीपक दुबे व एसएचओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई संपादित की जा रही है। 

-दीपक दुबे, सीओ सिटी।

यह भी पढ़ें: उन्नाव हादसे के बाद कटघरे में महोबा एआरटीओ, जांच में होश उड़ाने वाले तथ्य आए सामने; अधिकारियों में हड़कंप