Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahoba New: कार की टक्कर से घायल महिला की उपचार दौरान मौत, ड्राइवर पर FIR दर्ज

मह‍िला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लाया गया। कार चालक अस्पताल से रफूचक्कर हो गया। हालत गंभीर होने पर मह‍िला ममता को पहले जिला अस्पताल और इसके बाद झांसी रेफर किया गया। झांसी में उपचार दौरान आराम न मिलने पर उसे दिल्ली ले जाया गया जहां इलाज दौरान 29 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पुल‍िस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ल‍िया है।

By abhisek dwivedi Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 12 Feb 2024 04:20 PM (IST)
Hero Image
कार की टक्‍कर से घायल हुई थी मह‍िला, इलाज के दौरान हुई मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, महोबा। कार की टक्कर से घायल महिला की उपचार दौरान मौत हाे गई। पति की सूचना पर पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।

थाना कबरई क्षेत्र के ग्राम रिवई निवासी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे उसकी 42 वर्षीय पत्नी ममता महाेबा से कबरई आ रही थी। वह यहां से बांदा चौराहा में रिवई गांव के लिए आटो में बैठने जा रही थी कि महोबा की ओर से आ रही कार चालक ने तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। चालक उसकी कमर में पहिया चढ़ाता हुआ निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के दौरान मह‍िला की मौत

मह‍िला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लाया गया। कार चालक अस्पताल से रफूचक्कर हो गया। हालत गंभीर होने पर पत्नी को पहले जिला अस्पताल और इसके बाद झांसी रेफर किया गया। झांसी में उपचार दौरान आराम न मिलने पर उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां इलाज दौरान 29 जनवरी को उसकी मौत हो गई। कबरई थाना निरीक्षक बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति की सूचना पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर