Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हो गया फैसला...यूपी की ये सीट छोड़ेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव; उप चुनाव के लिए लालू यादव के दामाद का नाम सबसे आगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा के संसदीय दल का नेतृत्व करेंगे। पार्टी के संसदीय दल का नेता चुने जाने के साथ ही साफ हो गया है कि अखिलेश विधायकी छोड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल रहे अखिलेश कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में अखिलेश मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 08 Jun 2024 02:28 PM (IST)
Hero Image
Mainpuri News: अखिलेश यादव करहल विधानसभा की सीट छोड़ेंगे।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने जा रहे हैं। शनिवार को अखिलेश यादव के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है। वर्ष 2022 में अखिलेश यादव ने अपना पहला विधानसभा चुनाव करहल विधानसभा सीट से लड़ा था।

अखिलेश यादव भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 66 हजार वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे। उनके सीट छोड़ने के बाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः UP News: मुख्तार के बेटे अब्बास पिता की प्रार्थना सभा में होंगे शामिल, पैरोल मिलने के बाद कासगंज से गाजीपुर रवाना

सपा की टिकट के दावेदारों की दौड़ में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे है। तेज प्रताप यादव को अखिलेश यादव ने इस लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उन्होंने तेज प्रताप को हटाकर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ेंः UP News: सपा के वरिष्ठ नेता डीपी यादव ने गोली मारकर किया सुसाइड, लोकसभा चुनाव में पार्टी ने छीनी थी अहम जिम्मेदारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें