Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP प्रत्याशी घोषित होते ही मैनपुरी में चढ़ा सियासी पारा, अखिलेश ने साधा निशाना तो डिंपल ने भी संभाला मोर्चा

UP Politics समाजवादी पार्टी के गढ़ में चुनावी रण दिलचस्प हो गया है। सपा ने जहां एक ओर डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी के जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने तो जयवीर पर चुटकी ली है।

By Swati Singh Edited By: Swati Singh Updated: Wed, 10 Apr 2024 06:17 PM (IST)
Hero Image
मैनपुरी से जयवीर सिंह को बीजेपी ने बनाया प्रत्याशी, अखिलेश ने ली चुटकी

डिजिटल डेस्क, मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के गढ़ में चुनावी रण दिलचस्प हो गया है। सपा ने जहां एक ओर डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी के जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मैनपुरी से टिकट मिलने पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि हो सकता है हराने के लिए ही पार्टी ने उन्हें भेजा हो।

डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

वहीं डिंपल यादव ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि उन्होंने अपने मंत्री को उतारा है, कोई न कोई तो कैंडिडेट आना ही था। कोई भी आता, लेकिन समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

जयवीर स‍िंह का मैनपुरी से रहा है पुराना नाता

जयवीर सिंह का मैनपुरी से पुराना नाता रहा है। वह घिरोर विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2002 और 2007 में बसपा की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2022 में भाजपा ने उनको मैनपुरी विधानसभा सीट पर सपा के दो बार के विधायक राजकुमार यादव के सामने मैदान में उतारा था।

सपा का गढ़ है मैनपुरी

मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। सपा के गढ़ मैनपुरी में खुद डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। वर्ष 2014 और 2019 के मोदी लहर वाले चुनाव में भाजपा इस सीट को जीत नहीं पाई थी। मुलायम सिंह के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद बनीं थीं।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी में अटकलों पर लगा विराम, डिंपल के खिलाफ बीजेपी ने इस प्रत्याशी पर लगाया दांव; रोचक हुआ रण

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर