Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri: शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म, लखनऊ में तैनात है आरोपी; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता के अनुसारउसका विवाह चार साल पहले हुआ था। इस दौरान वह एक बेटे की मां बनी। शादी के दो साल बाद पति से मतभेद होने के बाद वह मायके आकर रहने लगी। करीब दो साल पहले अनुराग निवासी जगदीशपुर थाना किशनी परिचित के साथ उसके घर आया। अनुराग ने खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताते हुए उससे शादी का प्रस्ताव रखा।

By Sanjay TrivediEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Wed, 20 Dec 2023 08:14 PM (IST)
Hero Image
स‍िपाही ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर क‍िया दुष्कर्म।- सांकेति‍क तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पति से तकरार के बाद मायके में रह रही विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपित लखनऊ में तैनात है। इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपित लखनऊ में तैनात बताया गया है, जिसके संबंध में जांच की जा रही है।

विवाहिता के अनुसार,उसका विवाह चार साल पहले हुआ था। इस दौरान वह एक बेटे की मां बनी। शादी के दो साल बाद पति से मतभेद होने के बाद वह मायके आकर रहने लगी। करीब दो साल पहले अनुराग निवासी जगदीशपुर थाना किशनी परिचित के साथ उसके घर आया। अनुराग ने खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताते हुए उससे शादी का प्रस्ताव रखा। पहली बार में उसने इनकार कर दिया। इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

र‍िश्‍तेदार के घर ले जाकर क‍िया दुष्‍कर्म 

18 नवंबर 2022 को अनुराग उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसे लखनऊ ले गया और पांच महीने तक फ्लैट में रखा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहां से वापस भेजने के बाद शादी से इनकार कर दिया। विवाहिता ने शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: Agra News: मैनपुरी में सेल्स टैक्स अधिकारी के घर चोरों का डाका, लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

विवाहिता का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर कोतवाली गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह कोर्ट गई।

यह भी पढ़ें: UP News: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर