Move to Jagran APP

‘भाजपा के लोग अभी भी नहीं सीखे…’ डिंपल यादव ने दुकानों पर नाम लिखने के आदेश को बताया गलत

सपा सांसद डिंपल यादव ने कांवड़ यात्रा वाले रास्ते पर दुकानदार और ढाबा संचालकों के नाम लिखवाने के आदेश को गलत ठहराया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता लगातार इन्हें आइना दिखा रही है लेकिन भाजपा के लोग अभी भी नहीं सीखे हैं। लोगों में बंटवारा कराने की कोशिश की जा रही है। सांसद ने पार्टी कार्यालय पर नेताओं संग बैठक भी की।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 19 Jul 2024 11:19 PM (IST)
Hero Image
बैठक में डिंपल यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से जनता की समस्या के समाधान के लिए काम कराने की बात कही।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार में बदलाव को लेकर चर्चाओं पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता की मुश्किलों का निवारण नहीं कर पा रहीं हैं। 

वर्तमान में प्रदेश सरकार की स्थिति को देखते हुए कुछ भी संभव हो सकता है। सपा सांसद ने कांवड़ यात्रा के रास्ते में दुकानों पर नाम लिखवाए जाने के आदेश को भी गलत ठहराया।

सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार दोपहर में पार्टी कार्यालय पर नेताओं संग बैठक की। इससे पहले पत्रकार वार्ता में कांवड़ यात्रा वाले रास्ते पर दुकानदार और ढाबा संचालकों के नाम लिखवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता लगातार इन्हें आइना दिखा रही है, लेकिन भाजपा के लोग अभी भी नहीं सीखे हैं। 

डिंपल यादव ने कहा कि लोगों में बंटवारा कराने की कोशिश की जा रही है। देश के किसान हक और सम्मान के लिए लगातार लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें कोई सम्मान नहीं दे रही है। 

उन्होंने कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में जनता ने बढ़-चढ़कर समर्थन देकर भाजपा के सारे षड्यंत्रों पर पानी फेरने का काम किया है। इसके बाद भी इनकी नीतियों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वर्तमान सरकार से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। प्रदेश में बदलाव के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है। आने वाले समय में लोग सकारात्मक राजनीति का समर्थन करेंगे। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, महासचिव रामनारायण, ज्योती मैसी, देवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

जनता के पहुंचाएं सपा की नीतियां

बैठक में डिंपल यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से जनता की हर समस्या के समाधान के लिए काम कराने की बात कही। निर्देश दिए कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उन तक सपा की नीतियां पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से ही आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में मंत्री सोनम चिश्ती ने दिया इस्तीफा, कहा- मुख्यमंत्री से शिकायत करते-करते थक गई हूं

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जारी किया आदेश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।