Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dimple Yadav︙चुनाव जीतने के बाद डिंपल यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव के इस फैसले को बताया जीत का कारण

Mainpuri Lok Sabha Chunav Result 2024 - डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा के बहुत सारे केन्द्रीय मंत्री और राज्यमंत्री चुनाव हारे हैं। देश को इंडिया गठबंधन में एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है। पीडीए को मिली बड़ी जीत के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए का नारा पूरे उत्तर प्रदेश में तीव्रता के साथ दौड़ा जिसका परिणाम हमें नजर आया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:17 PM (IST)
Hero Image
Dimple Yadav︙चुनाव जीतने के बाद डिंपल यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया।

डिजिटल डेस्क, मैनपुरी। Mainpuri Lok Sabha Chunav Result 2024 - उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने जीत 2 लाख 21 हजार 639 वोटों से जीत हासिल की। मैनपुरी में मिली जीत के बाद डिंपल यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैनपुरी ने एक सकारात्मक राजनीति को चुना है।

एक सवाल के जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा के बहुत सारे केन्द्रीय मंत्री और राज्यमंत्री चुनाव हारे हैं। देश को इंडिया गठबंधन में एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है। 

पीडीए को मिली बड़ी जीत के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए का नारा पूरे उत्तर प्रदेश में तीव्रता के साथ दौड़ा, जिसका परिणाम हमें नजर आया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।

सरकार बनाने के सवाल पर डिंपल ने कहा, हम बहुमत के बहुत नजदीक हैं। ये राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी है कि इसे आगे कैसे ले जाना है।

बता दें कि डिंपल ने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह की हराया है। डिंपल ने कुल 5 लाख 98 हजार 526 वोट हासिल किए हैं। वहीं जयवीर सिंह को 376887 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव 66814 वोट हासिल कर सके।

यह भी पढ़ें: Basti Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी के इस लोकसभा सीट पर पहली बार सपा को मिली जीत, हैट्रिक बनाने से चूक गई भाजपा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर