Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

‘महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित’, Dimple Yadav ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप; मंगेश एनकाउंटर पर भी उठाया सवाल

करहल क्षेत्र में मंगलवार को बलिदानी रामाधार सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर उनके सवालों का जवाब दिया। सपा सांसद ने सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं। विदेश से आने वाली महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 10 Sep 2024 06:34 PM (IST)
Hero Image
सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मंगलवार को करहल क्षेत्र के नगला टांक में बलिदानी रामाधार सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि  मंगेश एनकाउंटर मानवता और संविधान की हत्या है। खुद को आस्था से जोड़ने वाली भाजपा पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठी है। भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं। विदेश से आने वाली महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

पूरी तैयारी के साथ मैदान में है सपा

पत्रकार वार्ता में सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये चुनाव एक राष्ट्र एक चुनाव कराने की बात करने वालों पर बड़ा प्रश्न चिह्न है कि क्यों एक साथ चुनाव कराने में नाकाम साबित हो गए। प्रदेश में अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है फिर सपा पूरी तैयारी के साथ मैदान में है।

मंगेश एनकाउंटर को बताया मानवता और संविधान की हत्या

मंगेश एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बहुत ही निराशाजनक बात है। कहीं न कहीं ये मानवता और संविधान की हत्या है। इससे एक गलत संदेश पूरे देश में जा रहा है। बुलडोजर का रुख गोरखपुर की ओर करने के सवाल पर सांसद ने कहा कि सपा प्रमुख ने ऐसी कोई बात नहीं की।

उन्होंने गोरखपुर में कराए गए गलत कामों की ओर बुलडोजर करने की बात कही थी। भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर विदेश जाकर भारत की बेटी का अपमान करने के सवाल पर सांसद ने कहा कि सच्चाई को बोलना झूठ नहीं होता है। पूरा देश जानता है कि यहां महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं। इसलिए सच को कहीं भी बोला जा सकता है।

लगातार रेल हादसा होना सरकार की नाकामी

ट्रेन हादसों को लेकर षड्यंत्र रचे जाने को लेकर सांसद ने कहा कि पूर्व में बड़े-बड़े रेल हादसे होने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। लगातार घटना होना सरकार की नाकामी है। विभाजन का बीज गाड़ने वाले इसे अंकुरित करना चाहते हैं, लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश में पीडीए जागरूक हैं।

लोगों को प्रताड़ित कर रही चुनाव परिणाम से बौखलाई सरकार

लोकसभा चुनाव परिणाम से बौखलाई सरकार लोगों को प्रताड़ित कर रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। उप चुनाव में भी सपा सभी सीटें जीतेगी। वक्फ बोर्ड बिल ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी में गया है। वहां पूरे विस्तारपूर्वक चर्चा होगी और तभी इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। कमेटी में सभी पार्टी के सांसद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Awas Yojana ग्रामीण की शर्तों-नियमों में बदलाव, अब पात्रों को भी घर न मिलने का रिस्‍क