Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dimple Yadav ने सरकार को घेरा; 'किसान सरकार से परेशान, एक देश-एक चुनाव की बात करने वाले हरियाणा-कश्मीर पर चुप'

Dimple Yadav Said On BJP Government मैनपुरी की सांसद और मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा द्वारा निकाली जा रही संविधान बचाओ साइकिल यात्रा के समापन पर करहल में पहुंची सांसद ने कहा कि आज देश में सबसे अधिक परेशान किसान है। इस सरकार में बेटियों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 23 Sep 2024 11:43 AM (IST)
Hero Image
Mainpuri News: मैनपुरी की सांसद हैं डिंपल यादव।

संसू, जागरण. करहल/मैनपुरी। Dimple Yadav: सपा द्वारा निकाली गई संविधान बचाओ साइकिल जन जागरण रैली का रविवार को सांसद डिंपल यादव ने समापन किया। रैली में शामिल पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

डिंपल ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान परेशान है। ये सरकार किसानों को खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। महिलाओं और बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों ने इस दमनकारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया। इस दौरान सपाइयों ने सांसद का स्वागत किया।

15 सितम्बर से निकाली संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा समाप्त

सपा द्वारा करहल विधानसभा क्षेत्र में 15 सितंबर से निकाली जा रही संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा का रविवार को कस्बा के शिव रिसोर्ट में समापन हो गया। समापन के दौरान पहुंची सांसद डिंपल यादव ने पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

भाजपा लोकतंत्र खत्म करने का कर रही काम

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया जा रहा है। साइकिल यात्रा के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष कर गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहा है। परंतु इस सरकार में रोजगार के बजाय भ्रष्टाचार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, गांव- गांव तक सड़कें खराब पड़ी हैं और सरकार आंखें बंद किए है।

सीएम लगातार दे रहे विवादित बयान

सांसद ने कहा, प्रदेश में सपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से हुई टीस के कारण मुख्यमंत्री लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में चर्बीयुक्त प्रसाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि घी बाहर से इंपोर्ट होकर आ रहा था। प्रसाद में चर्बी का प्रयोग करना बेहद गलत बात है। मथुरा में भी सही खोया नहीं दिया जा रहा है।

एक देश एक चुनाव पर कहा...

डिंपल यादव ने कहा, जहां देश के बड़े नेता एक देश एक चुनाव की बात तो कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर कुछ नहीं बोल रहे। सरकार के अधिकारियों की सूची प्रसारित करने पर पत्रकारों पर हुई प्राथमिकी को लेकर सांसद ने कहा कि सच बोलने पर ये सरकार लोगों की आवाज दबाकर लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। भगवान श्रीराम का नाम लेने वालों को अयोध्या और स्वयं भगवान ने ही भाजपाइयों को नकार दिया।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी के कार्यक्रम में भिड़े दो मंत्री, मंच पर हुई तीखी तकरार!

ये भी पढ़ेंः UP News: 'अखिलेश की मानसिकता ही आपराधिक, विदेशों में भारत को बदनाम करते हैं राहुल गांधी' अरुण सिंह विपक्ष पर बरसे

सपा समुदाय की राजनीति करती है

भाजपा हमेशा संप्रदाय की राजनीति और सपा समुदाय की राजनीति करती है। सरकार के दबाव में पुलिस की कार्यप्रणाली भी गलत हो गई। इस सबका जबाव जनता आने वाले चुनाव में देगी। वहीं सांसद ने क्षेत्र के नगला सुखचंदन सहित अन्य गांवों में मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, रामनारायण बाथम, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, महिला सभा की अध्यक्ष ज्योती मैसी, सुमन दिवाकर, पूर्व जिपं. सदस्य सोबरन सिंह यादव, जसकरन कठेरिया, इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, हरीश यादव, प्रदीप पाल, शैलेंद्र यादव, सोनू यादव, फूलसिंह यादव, डीपी यादव, सत्यम कठेरिया आदि मौजूद रहे।