Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मैनपुरी आवासीय विद्यालय में आठवीं के छात्र से कुकर्म, प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग

मैनपुरी के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ कक्षा 12वीं के तीन छात्रों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्र ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी लेकिन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रधानाचार्य ने शिकायत करने वाले और आरोपित चारों छात्रों का नाम विद्यालय से काट दिया है। पीड़ित छात्र के स्वजन प्रधानाचार्य पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Fri, 30 Aug 2024 07:48 AM (IST)
Hero Image
मैनपुरी आवासीय विद्यालय में आठवीं के छात्र से कुकर्म

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सरकारी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कक्षा 12वीं के तीन छात्रों ने दुष्कर्म किया। छात्र द्वारा इसकी जानकारी मां को दी गई। एसपी को शिकायती पत्र देकर मां ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिकायत करने वाले और आरोपित चारों छात्रों का नाम विद्यालय से काट दिया है। सभी छात्रों को उनके स्वजन की सिपुर्दगी में दे दिया है। पीड़ित छात्र का नाम काटने से उसके स्वजन हैरान हैं।

प्रधानाचार्य पर मामला दबाने का आरोप

उन्होंने प्रधानाचार्य पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने बताया कि 27 अगस्त की रात दस बजे 12वीं का एक छात्र उसे बुलाकर छत पर ले गया। छत पर मौजूद तीन छात्रों ने उसके साथ गलत काम किया। रात करीब साढ़े 11 बजे पीड़ित छात्र ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

छात्र की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने उसे अपने पुत्र से नहीं मिलने दिया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

भोगांव के इंस्पेक्टर गगन कुमार गौड ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप झूठा है। छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। जिसकी एनसीआर शिकायतकर्ता थाने में दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मैनपुरी में भरभरा कर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर