Move to Jagran APP

कमरे में मंगेतर से बात कर रही थी युवती, काफी देर तक नहीं लौटी… घरवालों ने झांककर देखा तो निकल गई चीख

मैनपुरी के बिछवां में एक युवती आकांक्षा ने अपने मंगेतर से फोन पर बात करने के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मोबाइल की जांच की जिसमें मंगेतर से 10 मिनट तक बात हुई थी। परिजन घटना को लेकर जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 02 Oct 2024 10:32 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई करने बात कही है।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बिछवां कस्बा निवासी एक युवती मंगेतर से फोन पर बात करने के बाद फंदे पर लटक गई। उसके कानों में इयरफोन लगा था। पास ही मोबाइल पड़ा था। परिजन घटना को लेकर जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई करने बात कही है।

चल रही थी शादी की तैयारी

बिछवां निवासी रामदास की पुत्री आकांक्षा ने बीएससी तक पढ़ाई की थी। आकांक्षा का विवाह पहले गंजडुंडवारा निवासी युवक से तय हुआ था। दहेज की मांग पर ये रिश्ता तोड़ दिया गया था। 

बाद में एटा निवासी युवक से आकांक्षा की शादी तय कर दी गई। दोनों परिवारों ने नवंबर में शादी करने का निर्णय लिया था। आकांक्षा इस रिश्ते से काफी खुश थी। घर में खुशी का माहौल था। शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई थी।

10 मिनट तक की थी मंगेतर से बात 

बुधवार सुबह करीब पांच बजे आकांक्षा रोजाना की तरह जागी और घर के काम निपटाए। परिवार के अन्य सदस्य अपने कार्यों में लग गए। करीब पौने छह बजे आकांक्षा मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई तभी उसके मंगेतर का फोन आ गया। 

करीब सात बजे परिजनों ने आवाज लगाई। आकांक्षा ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने छत पर पहुंच कर जंगले से देखा तो आकांक्षा का शव कमरे में फंदे लटक रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा। आकांक्षा के कान में इयरफोन लगा था। मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि करीब 10 मिनट तक आकांक्षा की अपने मंगेतर से बात हुई है। 

एसओ बिछवां अवनीश त्यागी ने बताया कि मामला गंभीर है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जांच के आधार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हाेगी।

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को मिला सपा का समर्थन, अखिलेश ने कहा- लद्दाख के मुद्दे को बड़े चश्मे से देखने की जरूरत

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण की मिली शिकायत तो Bulldozer लेकर पहुंच गए अधिकारी, मोहलत मांगता रह गया दुकानदार; नहीं पसीजा दिल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।