Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: यूपी की इस हॉट सीट पर 'लालू के दामाद' की नजर!, अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद तेज हुई राजनीति हलचल

करहल विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है। यहां से समाजवादी पार्टी भाजपा बसपा और अन्य पार्टियां भी अपने प्रत्याशी उतारने के लिए तैयारियों में जुटी हैं। सैफई परिवार से इस बार सबसे अधिक नजरें पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह पर टिकी हैं। वे मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की और चुनाव की तैयारियों पर बात की।

By prateek bhadoria Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 26 Jun 2024 01:11 PM (IST)
Hero Image
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव।

संवाद सूत्र, जागरण. करहल। कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद करहल विधायक और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यहां होने वाले उप चुनाव को लेकर सपा, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

मंगलवार को करहल पहुंचे पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा क्षेत्र हमेशा सपा का गढ़ रहा है। यहां होने वाले उप चुनाव में विधानसभा क्षेत्र की जनता सपा को ही आशीर्वाद देगी।

लोगों से किया छलावा

तेज प्रताप सिंह ने कहा, कि भाजपा सरकार ने हमेशा लोगों के साथ छलावा किया है। इसलिए जनता का इस सरकार से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। इस मौके पर चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, डा. इम्तियाज अहमद, बृज कुमार यादव, सत्यप्रकाश यादव, इंद्रपाल सिंह, जितेंद्र यादव, उदयवीर सिंह, सनी यादव, आजम खां, राशिद खां, मुहम्मद अकमल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में अफगान कैफे के मेन्यू कार्ड का ऐसा बर्गर कि मच गई खलबली; पहुंच गए बजरंग दल कार्यकर्ता, केस दर्ज

ये भी पढ़ेंः CBSE: अब रट्टामार पढ़ाई नहीं कराएंगे टीचर...सीबीएसई ने प्रिंसिपलों संग हुई मीटिंग में उठाए कड़े कदम

मैनपुरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे

मैनपुरी नगर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्व सांसद ने कार्यकर्ता से चर्चा की और उन्हें चुनाव की तैयारियों में जुटकर घर-घर जाकर सपा की नीतियां बताने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, सतीश यादव, सोबरन सिंह यादव, बिल्लू यादव, रामनारायण बाथम, सुखवीर यादव, नीलू यादव, केपी यादव आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर