Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri By Poll: उप चुनाव की रणभूमि तैयार, नामांकन के लिए पढ़िए जरूरी बातें, ये तारीखें हैं महत्वपूर्ण

Mainpuri ByPoll सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। यहां से अभी भाजपा ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। वहीं बसपा का रुख इस सीट पर चुनाव लड़ने का नहीं दिख रहा है। गुरुवार से नामांकन शुरू होंगे।

By Dileep SharmaEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Wed, 09 Nov 2022 06:15 PM (IST)
Hero Image
Mainpuri By Poll: मैनपुरी में गुरुवार से नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

मैनपुरी, जागरण टीम। लोकसभा उप चुनाव के लिए रणभूमि तैयार हो चुकी है। राजनीतिक दलों ने अभी लड़ाकों के नाम तो तय नहीं किए लेकिन, चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से आरंभ होने जा रही है। कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। बुधवार देर शाम तक इसके लिए तैयारियां की गई हैं। कलक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग कर दी गई है। निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं।

नामांकन पत्रों की बिक्री हो जाएगी शुरू

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त चल रही मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीते पांच नवंबर को उपचुनाच की घोषणा हुई थी। गुरुवार से इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी, जो 17 नवंबर तक चलेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें... Red Tajmahal: क्या आपने देखा है आगरा में लाल ताजमहल, मकबरे को अकबर ने दी थी जमीन, दिलचस्प है किस्सा

Agra Fort देखने जा रहे हैं तो ये हैं अंदर की खूबसूरत जगहें, देखकर हो जाएगा दिल खुश

नामांकन के लिए जरूरी बातें

  • प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकते हैं
  • सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 25 हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी
  • अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रत्याशी के लिए यह राशि 12500 रखी गई है
  • नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में पुख्ता इंतजाम हैं
  • 100 और 200 मीटर की परिधि में दो लेयर की छह फुट ऊंची बैरीकेडिंग
  • नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल चार ही व्यक्तियों को जाने की अनुमति

ऐसे पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

  • 10 से 17 नवंबर तक नामांकन
  • 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच
  • 21 नवंबर को नाम वापसी
  • पांच दिसंबर को मतदान
  • आठ दिसंबर को मतगणना

मैनपुरी लोकसभा पर एक नजर

  • 940327 - पुरुष मतदाता
  • 802644 - महिला मतदाता
  • 77 - अन्य मतदाता
  • 1746895 - कुल मतदाता
  • 1608 - मतदान केंद्र
  • 2239 - मतदेय स्थल

वाहनों को शिवमंगल क्लब (पानी की टंकी) से आगे नहीं जाने दिा जाएगा। कोई भी प्राइवेट व्यक्ति या उसका वाहन नामांकन परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। कलक्ट्रेट कर्मी, निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी अपने वाहन के साथ कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। नामाकंन प्रकि्रया की सीसीटीवी, वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। इसके लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर