Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri Result: दूसरी जीत से ‘महारानी’ बनीं सैफई परिवार की ‘बहूरानी’, डिंपल यादव ने की अपनी जीत नेताजी को समर्पित

डिंपल ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को तो बरकरार रखा ही जीत का नया कीर्तिमान भी गढ़ दिया। वह मैनपुरी सीट पर लगातार दो चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशी और सैफई परिवार में मुलायम सिंह यादव के बाद दूसरी सदस्य बनीं। डिंपल ने उपचुनाव की तरह ही भाजपा को लोकसभा सीट में शामिल सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को पीछे छोड़ने के रिकार्ड को भी बरकरार रखा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:51 PM (IST)
Hero Image
Mainpuri Lok Sabha Seat Result 2024: डिंपल यादव ने की अपनी जीत नेताजी को समर्पित

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा के गढ़ को ध्वस्त करने के विरोधियों के सपने मंगलवार को धूल में मिल गए। चुनावी महासमर में सैफई परिवार की बहूरानी डिंपल यादव जीत की ‘महारानी’ बनकर उभरीं। उन्होंने 2.21 लाख से वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में डिंपल ने 2.88 लाख वोट से जीत हासिल की थी।

डिंपल यादव ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को तो बरकरार रखा ही, जीत का नया कीर्तिमान भी गढ़ दिया। वह मैनपुरी सीट पर लगातार दो चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशी और सैफई परिवार में मुलायम सिंह यादव के बाद दूसरी सदस्य बनीं। डिंपल ने उपचुनाव की तरह ही भाजपा को लोकसभा सीट में शामिल सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को पीछे छोड़ने के रिकार्ड को भी बरकरार रखा।

डिंपल यादव ने की अपनी जीत नेताजी को समर्पित

मैनपुरी सीट पर लगातार दूसरी बार एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद प्रमाण पत्र लेने पहुंची डिंपल यादव ने पत्रकार वार्ता की। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि ये जीत नेताजी को समर्पित है। मैनपुरी की जनता ने हर बार की तरह इस बार भी अपना स्नेह और अपार प्यार दिया है। इसको वह हमेशा सहेज कर रखेंगी। इसके बाद वह मंडी पहुंची। यहां निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उन्हें जीत प्रमाण पत्र दिया।

मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सपा प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव मतगणना स्थल पहुंची। यहां प्रमाण पत्र लेने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की। मुलायम की विरासत को बचाए रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता ने सकारात्मक राजनीति को चुना है और हमारी इसपर खरा उतरने की प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश सहित पूरे देश में गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा के हर हथकंडे फेल हो गए।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Result: हेमा मालिनी की हैट्रिक या यूपी की इस हॉट सीट पर बनेगा नया रिकॉर्ड ?, देखिए अपडेट

ये भी पढ़ेंः Etah Lok Sabha Result 2024: भाजपा के राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया या इस बार सपा गठबंधन रचेगा नया इतिहास, देखें अपडेट

अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूला पूरी तरह से कामयाब रहा और इस बार चुनाव में सभी समाज और सभी वर्ग के लोगों ने अपने अधिकारों, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि जहां गठबंधन की सीटें आगे चल रहीं वहां मतगणना धीरे करा दी गई है, लेकिन इस बार कार्यकर्ता और पार्टी के सभी नेता शासन और प्रशासन से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।

अब सभी नेता आइएनडीआइ गठबंधन जल्द ही सरकारात्मक परिणाम देगा। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, एमएलसी मुकुल यादव, ज्योती मैसी, विधायक बृजेश कठेरिया, देवेंद्र सिंह यादव, रामनारायण बाथम आदि मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें