Move to Jagran APP

Mainpuri Lok Sabha Seat: मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान आज, 17.90 लाख मतदाता करेंगे आठ उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

मैनपुरी संसदीय सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान होगा। सांसद बनने को इस बार आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। सांसद बनाने के लिए संसदीय सीट के 17.90 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शाम छह बजे तक चलने वाले इस मतदान के लिए 1603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मैनपुरी जनपद में 1267 मतदान हैं जबकि जसवंतनगर विधानसभा के 336 मतदान केंद्र भी हैं।

By Sharvan Kumar Sharma Edited By: Shivam Yadav Published: Tue, 07 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 06:00 AM (IST)
मैनपुरी संसदीय सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान होगा।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मैनपुरी संसदीय सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान होगा। सांसद बनने को इस बार आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। सांसद बनाने के लिए संसदीय सीट के 17.90 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शाम छह बजे तक चलने वाले इस मतदान के लिए 1603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

मैनपुरी जनपद में 1267 मतदान हैं, जबकि जसवंतनगर विधानसभा के 336 मतदान केंद्र भी हैं। वैसे, कुल 2098 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मैनपुरी संसदीय सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत 12 अप्रैल से हुई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के अधिसूचना जारी करने के साथ ही इसी दिन से नामांकन भरने का काम शुरू हुआ था। 

12 से 22 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। जांच में चार नामांकन कमियां मिलने के कारण निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद आठ प्रत्याशी मैनपुरी सीट पर रह गए।

17.90 लाख हैं मतदाता

आठ प्रत्याशियों के लिए 17.90 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इन मतदाताओं में 9.62 लाख पुरुष और 8.27 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 39 अन्य मतदाता है। इन मतदाताओं में जसवंत नगर विधानसभा के मतदाता भी शामिल हैं।

यह प्रत्याशी मैदान में

प्रत्याशी- दल - चुनाव चिह्न

डिंपल यादव - सपा - साइकिल

जयवीर सिंह - भाजपा - कमल का फूल

शिव प्रसाद यादव - बसपा - हाथी

सुनील कुमार मिश्रा - सर्व समाज जनता पार्टी - मेज

नंदराम बागड़ी - वोटर पार्टी इंटरनेशनल - गैस सिलेंडर

मंजू पाल - भारतीय शक्ति चेतना पार्टी - बांसुरी

सुरेश चंद एडवोकेट - निर्दलीय - गन्ना किसान

प्रमोद कुमार - निर्दलीय - बल्ला

मतदाताओं की संख्या

विधानसभा- पुरुष - महिला - अन्य

मैनपुरी - 186839 - 162302 -11

भोगांव - 186567 -160926 - 8

किशनी - 169192 - 144624 - 4

करहल - 204951 - 173060 - 5

मैनपुरी का योग - 747549 - 640912 - 28

जसवंतनगर - 215419 - 186878 - 11

योग - 962968 - 827790 - 39।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.