Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri Lok Sabha By Election 2022: मैनपुरी में 51.89 प्रतिशत पड़े वोट, 8 दिसम्बर को होगा हार-जीत का फैसला

Mainpuri UP Lok Sabha By Election 2022 मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद लोकसभा सीट खाली हुई है। आज यहां उप चुनाव के लिए मतदान है। सपा की डिंपल यादव और भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुख्य मुकाबला है। इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Mon, 05 Dec 2022 06:20 PM (IST)
Hero Image
Mainpuri UP Lok Sabha By Election 2022: मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह।

मैनपुरी, जागरण टीम। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में सोमवार को मतदान के दौर शुरू हो गया है। आज 17.50 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य सहित कुल छह उम्मीदवारों के बीच यह मुकाबला हो रहा है। सर्वाधिक मतदाता जसवंतनगर विधानसभा के हैं। मतदान के लिए हर बूथ पर सख्त सुरक्षा के इंतजाम हैं। मौसम का असर मतदान पर दिखा।कहीं लंबी लाइन तो कहीं पर सन्नाट पसरा रह। महिलाएं भी मतदान के लिए निकलीं। देर शाम तक चले चुनाव में कुल 51.89 प्रतिशत वोट पड़े। अब आठ दिसम्बर को मतगणना होगी।

तीन बजे तक बढ़ा मतदान का प्रतिशत

दोपहर तीन बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 43.93 प्रतिशत हुआ मतदान।

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 40.1 प्रतिशत

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 42 प्रतिशत

किशनी विधानसभा क्षेत्र में 42.8 प्रतिशत

करहल विधानसभा क्षेत्र में 47.23 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 47.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।

एक बजे तक 31.6 प्रतिशत हुआ मतदान

दोपहर एक बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 31.6 प्रतिशत हुआ मतदान।

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 30.1 प्रतिशत

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 30.01 प्रतिशत

किशनी विधानसभा क्षेत्र में 31.5 प्रतिशत

करहल विधानसभा क्षेत्र में 32.8 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 32.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।

11 बजे तक 19.5 प्रतिशत मतदान

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 20.25 प्रतिशत

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 17.28 प्रतिशत

किशनी विधानसभा क्षेत्र में 18.7 प्रतिशत

करहल विधानसभा क्षेत्र में 17.77 प्रतिशत

जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 19.6 प्रतिशत मतदान हुआ

मैनपुरी में मतदान की धीमी रफ्तार

पहले 2 घंटे में धीमी रफ्तार से पढ़े वोट। सुबह नौ बजे तक जिले की चार विधानसभा में 5.2 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 5.5 प्रतिशत, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 4.4, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 4.8 और करहल विधानसभा क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत मतदान हुआ।

उप चुनाव में छह प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा

संसदीय क्षेत्र की 8.02 लाख महिला मतदाता भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाएंगी। सबसे ज्यादा महिला मतदाता जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की हैं। मैनपुरी संसदीय सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख से कुछ ही ज्यादा है तो 178 महिला सर्विस मतदाता भी हैं। पांच विधानसभाओं में शामिल जसवंतनगर विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा हैं, जबकि किशनी पीछे हैं।

हर बूथ से वेबकास्टिंग

मतदान के दौरान सोमवार सुबह हर बूथ से वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। पंचायत सहायक, शिक्षामित्र, जन सेवा केंद्र संचालक इस दायित्व को निभा रहे हैं। वेबकास्टिंग के दौरान बूथ के अंदर की गतिविधियों कोे जिला स्तर पर बनाए जाने वाले कंट्रोल रुम के अलावा आयोग की बेवसाइट पर ही देखा जा सकता है। वेबकास्टिंग प्रभारी पीसी राम ने बताया कि इसके लिए वेब कैमरे और डिवाइस उपलब्ध कराई गई है।

वल्नरेबल श्रेणी के 94 मतदान केंद्र

मैनपुरी की चार विधानसभाओं में वल्नरेबल (कमजोर, जिसे आसानी से प्रभावित किया जा सके) मतदान केंद्रों भी हैं, ऐसे केंद्र 94 हैं। इनमें सबसे ज्यादा 33 मतदान केंद्र करहल विधानसभा क्षेत्र में हैं। मैनपुरी 18 और भोगांव विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्र हैं, जबकि किशनी में 18 मतदान केंद्र हैं।

विधानसभा-                  पुरुष                महिला-             सर्विस मतदाता-              कुल मतदाता

मैनपुरी-                        184451              157232                 1830                             341700

भाेगाव-                          184179             156444                 1703                            340648

किशनी-                         166832             140600                  892                             307454

करहल-                          201005             167716                1628                            368727

जसवंतनगर-                    211264             180753                1339                            392034

उप चुनाव को 28 जाेन में बांटा जिला

उप चुनाव को सकुशल और शांति से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले को 28 जोन में बांटा गया है, जबकि 163 सेक्टर बनाकर सुरक्षा की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया कराने के लिए संपूर्ण जनपद को 28 जोन, 163 सेक्टर में बांटा गया है। विधानसभा मैनपुरी को छह जोन, 40 सेक्टर में, विधानसभा भोगांव को सात जोन, 39 सेक्टर, विधानसभा किशनी को छह जोन, 40 सेक्टर और विधानसभा करहल को नौ जोन, 44 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्राें को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये है। मतदान प्रकि्रया के दौरान किसी भी स्थान पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या उत्पन्न हुई तो पांच मिनट के अंदर कोई न कोई वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद होगा, मतदान प्रकि्रया में अवरोध उत्पन्न करने वालाें के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर