Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

करहल से अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद सियासत तेज, भाजपा आलाकमान से इस नेता ने की टिकट की मांग

UP Assembly By Election समाजवादी पार्टी के मुखिया व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। सपा प्रमुख के इस्तीफे के बाद एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की जाएगी। भाजपा की ओर से टिकट के लिए दावेदारों द्वारा टिकट के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।

By prateek bhadoria Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:17 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता ने करहल से टिकट के लिए किया आवेदन

संवाद सूत्र, करहल। सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के करहल विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद जल्द ही उप चुनाव की घोषणा होगी। इसी को लेकर सपा, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है।

भाजपा की ओर से टिकट के लिए दावेदारों द्वारा टिकट के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। बुधवार को गंभीरा निवासी भाजपा नेता रमाकांत द्विवेदी ने भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी को टिकट के लिए आवेदन पत्र सौंपा। इस मौके पर ब्रह्मानंद तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, रघुपाल सिंह भदौरिया, मनोज यादव, राकेश चंदेल, रामसेवक यादव, मनोज यादव, गौरव दुबे आदि मौजूद रहे।

सपा से अनिल यादव ने मांगा टिकट

शनिवार को पूर्व विधायक अनिल यादव ने लखनऊ पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और करहल से टिकट के लिए आवेदन किया।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 60 हजार से ज्यादा मतों से निर्वाचित हुए थे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वह कन्नौज से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने करहल सीट से इस्तीफा दे दिया। अब जल्द ही इस सीट पर उप चुनाव की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते सपा और भाजपा में टिकट पाने के लिए दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में 'चिट्ठी बम' से मचा घमासान, हार के बाद पार्टी नेताओं ने खड़े किए सवाल; कर दी यह मांग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें