Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri By Election: एमकाम हैं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह, सोने के साथ असलहा का शौक, डिंपल के खिलाफ हैं खड़े

Mainpuri By Election भाजपा ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को मैनपुरी में प्रत्याशी बनाया है। शाक्य पर 250 ग्राम सोने की अंगूठियां पत्नी पर आधा किलो स्वर्ण आभूषण हैं। खुद रखते हैं रिवाल्वर और राइफल पत्नी के पास भी है एक राइफल

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Wed, 16 Nov 2022 06:12 PM (IST)
Hero Image
Mainpuri By Election: मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन दाखिल किया।

मैनपुरी, जागरण टीम। लोकसभा उप चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए रघुराज सिंह शाक्य ने बुधवार को दो बार में चार सेटाें में नामांकन पत्र जमा किए। सुबह अचानक शुभ मुहूर्त के बाद दोपहर को भी कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किए गए।

अंगूठी हैं बेहद पसंद

लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के सारथी बने रघुराज सिंह शाक्य को सोने की अंगूठी बेहद पसंद हैं। उनके पास ढाई सौ ग्राम सोने की अंगूठियां हैं तो पत्नी के पास एक किलो चांदी और आधा किलो सोने के जेवरात है। दोनों के पास एक रिवाल्वर और दो राइफल हैं। वैसे, दोनों बैंकों के कर्जदार भी हैं। यह जानकारी बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने उप चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन के साथ प्रस्तुत किए गए शपथपत्र में दी है।

एमकाम हैं रघुराज सिंह, पत्नी एमए पीएचडी

जसवंत नगर तहसील के गांव धौलपुर निवासी रघुराज सिंह एमकाम शिक्षित हैं, जबकि पत्नी एमए पीएचडी हैं। खुद साढ़े सात बीघा जमीन और पत्नी साढ़े चार बीघा जमीन के मालिक भी हैं, यह जमीन पैतृक गांव के अलावा गांव धरवार, लखनऊ, कानपुर आदि स्थानों पर है। वर्तमान में इस अचल संपत्ति की कीमत आठ करोड रुपये है, जिसमें पैतृक और खरीदी गई है।

बैंकों में जमा हैं कई लाख

रघुराज सिंह और उनकी पत्नी के लखनऊ, दिल्ली, इटावा की कई बैंकों में खाते भी हैं, इन खातों में कई लाख रुपये भी जमा हैं। यह नकद राशि 10 लाख रुपये से अधिक है। वहीं डाकघर में भी पीपीएफ भी कराई है। पत्नी के नाम कैंनरा बैंक में 2.49 लाख रुपये जमा हैं, जो वेतन के हैं।

ये भी पढ़ें...

Mainpuri By Election 2022: मुलायम के गढ़ में भगवा फहराने को भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह ने दाखिल किया नामांकन

नकद राशि भी

रघुराज सिंह के पास 1.80 लाख रुपये नकद हैं, जबकि पत्नी के पास 1.90 लाख रुपये नकद हैं। आश्रित आयुष के पास साठ हजार और पीयूष पर 25 हजार रुपये नकद हैं।

कर्जदार भी हैं दंपती

रघुराज और उनकी पत्नी कर्जदार भी हैं। खुद पर 4.90 लाख रुपये का बैंक का कर्ज है, जबकि पत्नी पर 17.87 लाख रुपये का कर्ज है।

वाहन और शस्त्र भी

रघुराज के पाल सफारी गाड़ी हैं, जबकि पत्नी के पास दो वाहन हैं। इनमें एक सफारी और दूसरी गाड़ी फॉर्च्यूनर है। वह एक लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल रखते हैं, जबकि पत्नी एक राइफल रखती है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर