Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swami Prasad Maurya के तीखे तेवर जारी, मैनपुरी में बोले- विवादित महाकाव्य है रामचरित मानस, कारोबार कर रही BJP

Mainpuri News संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही भाजपा सरकार। जनता को लूटकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही भाजपा। हर जगह अपना कारोबार करने में जुटी है पार्टी। आगामी लोकसभा चुनाव में सूपड़ा होगा साफ।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Wed, 15 Mar 2023 07:49 AM (IST)
Hero Image
Mainpuri News: मैनपुरी में मंगलवार को आए स्वामी प्रसाद मौर्य।

मैनपुरी, जागरण टीम। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने सरकारी खर्च पर रामचरितमानस और दुर्गा सप्तमी के पाठ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में विवादित महाकाव्य तुलसीदास की रामचरितमानस में महिलाओं को प्रताड़ित करने और शूद्र समाज को अपमानित किया गया है। इसका पाठ कराने का मतलब है कि यह सरकार महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रही है। इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।

आस्था के नाम पर शोषण कर रही भाजपा

मैनपुरी में मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित शांति हवन कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी पंथ निर्पेक्ष और धर्मनिर्पेक्ष लोकतांत्रिक सरकार द्वारा एक धर्म विशेष को बढ़ाना देना संविधान के निर्देशों का उल्लंघन है। भाजपा धर्म का बाजारीकरण कर आस्था का शोषण कर रही है। प्रदेश का एक बहुत बड़ा मठ है, जिसके मुख्यमंत्री स्वयं मठाधीश्वर हैं तो उनको इस पर विशेष कार्य करना चाहिए था।

भाजपा हर जगह अपना कारोबार करने में जुटी

देश की आजादी में सभी धर्म के लोगों का सहयोग रहा। आज किसी एक धर्म को बढ़ावा देने का मतलब है कि पक्षपात करना। हिन्दू राष्ट्र की मांग करना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह अपना कारोबार करने में जुटी है।

अडानी और अंबानी की तिजोरी भरने में लगी भाजपा

केंद्र सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर पूरे देश को लूटकर अडानी और अंबानी की तिजोरी भरने में लगी हुई है। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। अब यही हाल अगले लोकसभा आम चुनाव में भाजपा का होगा। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें