Move to Jagran APP

UP में हाईवे पर यात्रा करने वालों को देना होगा ज्यादा Toll Tax, इन वाहनों पर इतने रुपये लगेंगे एक्स्ट्रा; देखें नई लिस्ट

भोगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 से होकर वाहन चालक कानपुर कन्नौज व अन्य शहरों के लिए जाते हैं। जीटी रोड पर जिले के बार्डर से कुछ किमी पहले नबीगंज के पास तरावादेव टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है। इस टोल प्लाजा (Toll Plaza) में कई लेन के जरिए वाहनों को टोल अदा कर गुजारा जा रहा है।

By Himanshu Yadav Edited By: Riya Pandey Published: Sat, 30 Mar 2024 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 06:12 PM (IST)
UP में हाईवे पर यात्रा करने वालों को देना होगा ज्यादा Toll Tax

संवाद सूत्र, भोगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वालों को अब सफर के एवज में ज्यादा धनराशि देनी होगी। हाईवे पर कल से सफर महंगा होने जा रहा है। जिले में एकमात्र तरावादेव टोल प्लाजा पर रविवार मध्य रात से नई दरें प्रभावी होगी। नई रेट सूची को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जारी कर दिया है।

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 से होकर वाहन चालक कानपुर, कन्नौज व अन्य शहरों के लिए जाते हैं। जीटी रोड पर जिले के बार्डर से कुछ किमी पहले नबीगंज के पास तरावादेव टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है। इस टोल प्लाजा में कई लेन के जरिए वाहनों को टोल अदा कर गुजारा जा रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को नई दरों पर टोल शुल्क अदा करना होगा। ये दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी।

अलग-अलग वाहनों पर अलग-अलग शुल्क बढ़ोतरी

टोल शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर जानकारी साझा कर दी गई है। इस बार नई टोल दरों में वाहनों के अलग-अलग प्रकार के लिहाज से कई फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। नई टोल दरों के जारी होने के बाद एक अप्रैल से वाहन चालकों को ज्यादा शुल्क अदा करने के चलते यात्रा महंगी हो जाएगी।

वाहन पहले अब
कार, जीप, वैन 110 110
हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस  175 180
बस या ट्रक  370  380
तीन धुरी वाणिज्यिक वाहन 400  415
भारी वाहन चार से छह धुरी 580  595
बड़े आकार वाले सात धुरी वाहन 705  720

नोट : सभी दरें सिंगल यात्रा की हैं।

टोल मैनेजर विजय चौहान के अनुसार,  तरावादेव टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची प्राप्त हो गई। सिंगल और रिटर्न यात्रा के लिए टोल में बढ़ोतरी हुई है। रविवार मध्य रात्रि से नई दरों के अनुसार वसूली के लिए साफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Toll Tax Rate Hike: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो जान लें कितनी कटेगी जेब, 31 की रात से बदल जाएंगी टोल की दरें

अगले महीने से महंगा हो जाएगा हाईवे का सफर, NHAI ने नई दरों पर टोल टैक्स वसूली का दिया निर्देश; पढ़ लें ये अपडेट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.