Move to Jagran APP

Hathras Stampede: 'भाेले बाबा' के आश्रम के बाहर बढ़ रही पुलिस अधिकारियों की संख्या, तो कभी भी....

Hathras Stampede Case Update News मैनपुरी के बिछवां स्थित हरीनगर में रामकुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट का आश्रम बना हुआ है। भोले बाबा के अनुयायी विनोद बाबू आनंद निवासी शिव नगर मैनपुरी शहर ने इस ट्रस्ट का गठन किया है। विनोद बाबू आनंद ने भोले बाबा के 10 मई 2024 से 31 मई 2025 तक स्वास्थ्य कारणों से बिछवां आश्रम में प्रवास करने की अनुमति मांगी थी।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Published: Wed, 03 Jul 2024 12:40 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 12:56 PM (IST)
Mainpuri News: भोले बाबा बिछवां आश्रम पर पहुंची पुलिस। जागरण।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पुलिस द्वारा, भोले बाबा के बिछवां आश्रम में मौजूद न होने का दावा किया जा रहा है। वहीं आश्रम के बाहर बढ़ रही अधिकारियों और फोर्स की संख्या से अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बाबा आश्रम के अंदर है और पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। आलाधिकारियों का इशारा मिलते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं पुलिस अधिकारी पूरे मामले को लेकर कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

हाथरस घटना के बाद बाबा है फरार

हाथरस में हुई घटना के बाद भोले बाबा बिछवां स्थित अपने आश्रम पर पहुंच गए थे। हालांकि देर शाम तक बाबा के अनुयायी उनके आश्रम में न होने की बात कह रहे थे। रात 10 बजे अनुयायियों ने स्वीकार किया कि बाबा जी आश्रम में आ गए हैं। इसी दौरान बड़ी संख्या में फोर्स आश्रम के बाहर तैनात कर दिया गया।

सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पूरी रात पुलिस की टीमें आश्रम के इर्द-गिर्द गश्त करती रही। सीओ भोगांव आश्रम के अंदर पहुंचे और करीब आधा घंटे बाद बाहर निकले। उन्होंने बताया कि पूरे आश्रम की तलाशी ली गई है। भोले बाबा आश्रम के अंदर मौजूद नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede: मृतकों की संख्या 130 के पार, मरने वालों में अधिकतर महिलाएं; CM योगी ने किया मुआवजे का एलान

ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede: हाथरस मामले में बड़ा अपडेट, 'भोले बाबा' को लेकर सामने आई ये जानकारी

लग्जरी गाड़ियों का आया था काफिला

बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छह लग्जरी गाड़ियों का काफिला आश्रम के बाहर निकला। एक स्कार्पियो पर भाजपा का झंडा लगा था। इस दौरान दावा किया गया कि बाबा इन्हीं वाहनों में से किसी एक वाहन में बैठ कर भाग गए हैं। इस दौरान वाहनों के पास मौजूद एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने हर वाहन को गहराई से देखा है। किसी भी वाहन में बाबा मौजूद नहीं थे।

इसी बीच पुलिस ने जीटी रोड से आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर जीप खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। मीडिया कर्मी भी पैदल चलकर आश्रम तक पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः Hathras News Live Updates: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में की मीटिंग, फिर अस्पताल में जाना घायलों का हाल

आश्रम के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा 

दिन में करीब 11 बजे अचानक आश्रम के बाहर चहलकदमी बढ़ गई। एसडीएम कुरावली आरएन वर्मा, सीओ कुरावली संजय वर्मा, सीओ करहल संतोष कुमार सिंह बड़ी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की चहलकदमी बढ़ने के बाद फिर कयासों का दौर चल निकला।

संभावना जताई जा रही है कि भोले बाबा आश्रम के अंदर मौजूद हैं। अधिकारियों ने उन्हें वहीं पर नजरबंद कर दिया है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जा सके। अधिकारी पूरे मामले को लेकर कुछ भी खुलकर कहने के लिए तैयार नहीं हैं। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.